-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Encroachment Removal Mission 100 Days Nmc Police Action
नागपुर में ‘मिशन 100 डे’, मनपा-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Encroachment Removal: नागपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए ‘मिशन 100 डे’ शुरू, मनपा और पुलिस मिलकर दिन-रात कार्रवाई कर शहर को व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं।

नागपुर अतिक्रमण हटाओ,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Police Support Encroachment: नागपुर शहर अपनी सुंदरता के लिए देश भर में पहचाने जाने वाले नागपुर शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए महानगर पालिका ने एक व्यापक अभियान ‘मिशन 100 डे’ शुरू किया है। इस महाअभियान को पुलिस विभाग का पूरा सहयोग मिल रहा है। शहर की सुंदरता को बिगाड़ने वाले अतिक्रमणों को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रात के समय भी की जाए।
इस अभियान को मुख्यालय में पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल को अध्यक्षता और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर की प्रमुख उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस और मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों (सहायक पुलिस आयुक्त, उपायुक्त आदि) के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अपराधों में आएगी कमी
बैठक में सड़कों, पुष्टपाथों पर हुए अतिक्रमण और अवैच होर्डिंग्स को हटाने के लिए ‘मिशन 100 डे’ महाअभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने मनपा को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को योजनाबद्ध तरीके से लागू करने के लिए पुलिस को पहले से ही समय सारणी (शेड्यूल) मुहैया कराई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
उन्होंने अनधिकृत फूड ट्रकों और विशेष रूप से सामान बेचने के लिए तैयार किए गए वाहनों वाहनों पर कार्रवाई के दौरान आरटीओ अधिकारियों को भी शामिल करने का सुझाव दिया। पुलिस आयुक्त ने यह अहम बात भी कहीं कि अतिक्रमण हटने से शहर में अपराध को रोकने में भी काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा, हॉकर्स और फेरीवालों के लिए वैकल्पिक जगह निश्चित करने और कानूनी कार्रवाई के विषयों पर भी रणनीति बनाई गई।
नागरिकों को मिलेंगे सुरक्षित रास्ते
मनपा आयुक्त डॉ. इटनकर ने बैठक में बताया कि ‘मिशन 100 डे’ के तहत फुटपाथ से अतिक्रमण, सड़कों से अवैध निर्माण एवं निर्माण सामग्री और अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से नागरिकों को सुरक्षित, खुले और सुलभ रास्ते मिलेंगे। साथ ही फेरीवालों को भी सुरक्षित और कानूनी रूप से व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा, जिससे नागपुर को स्मार्ट, सुव्यवस्थित और आधुनिक महानगर बनाने का संकल्प पूरा होगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी जांच, सुरक्षा में चूक नहीं चलेगी; मनपा का सख्त निर्देश
बैठक में मनपा उपायुक्त मंगेश खवले ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनपा के प्रवर्तन विभाग द्वारा चलाई जा रही यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथों को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त मार्ग बनाना है। यह योजना शहरी अनुशासन स्थापित करने और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
Nagpur encroachment removal mission 100 days nmc police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Aug 04, 2026 | 07:05 AMनाथसागर बांध 87.86% भरा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, नगर और नासिक के बांधों से लगातार बढ़ रहा पानी का स्तर
Aug 04, 2026 | 07:03 AMक्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Aug 04, 2026 | 07:00 AMरात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
Aug 04, 2026 | 06:58 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMअमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Aug 04, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aug 04, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













