Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री दादा भुसे का बड़ा ऐलान। दोबारा होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क। जांच के लिए गठित हुई एसआईटी।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 29, 2026 | 10:35 PM

दादा भुसे का बयान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Minister Dada Bhuse Announces Free Re Exam: महाराष्ट्र विधानसभा में टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले पर शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने सरकार की ओर से निवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों से पुनर्परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2024 की धारा 11 (1), (2), (3), 12 (1), (2) के साथ-साथ महाराष्ट्र विश्वविद्यालयों के मंडल और अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में होने वाले कदाचार रोकथाम अधिनियम 1982 की धारा 6, 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ इस मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

ठाणे क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में SIT का गठन

उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामला संवेदनशील है और दर्ज मामले की गंभीरता और व्यापकता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई के आदेशानुसार, पुलिस सह-आयुक्त (अपराध), ठाणे शहर की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन शनिवार को करके मामला उनके पास स्थानांतरित कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद

Amravati News: 30 जून से खुलेंगे स्कूल, पहली कक्षा के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश

HSRP नंबर प्लेट के लिए बचा है सिर्फ एक दिन; 1 जुलाई से कटेगा भारी चालान और बंद होंगी RTO सेवाएं

छत्रपति संभाजीनगर में पथ विक्रेता समिति चुनाव का ऐलान, 25 जुलाई को मतदान, 1 जुलाई से नामांकन पत्र मिलेंगे

बिहार, दिल्ली और हरियाणा पहुंची जांच

मामले की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। इसी के साथ पेपर लीक मामले की जांच के लिए बिहार में दो टीमें, हरियाणा में एक टीम और दिल्ली में एक टीम रवाना की गई। घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वे पुलिस हिरासत में हैं।

परीक्षा की शुचिता पर मकोका लगाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली टीईटी के पेपर लीक मामले में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उन आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मतलब मकोका लगाने के संबंध में भी जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का फैसला: होर्डिंग मालिकों को तगड़ा झटका, अब 5 साल बाद छिन जाएगी जगह, ई-टेंडर से होगा आवंटन

अभ्यर्थियों से दोबारा नहीं ली जाएगी फीस

शिक्षा मंत्री दादा भुसे कहा कि टीईटी दोबारा पारदर्शी तरीके से, अनुशासित माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिकोण से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीईटी की दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, क्योंकि वह पहले ही स्वीकार किया जा चुका है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से टीईटी और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी और अनुशासित माहौल में ऑनलाइन पद्धति से संपन्न कराने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने हेतु, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति राज्य सरकार के सभी विभागों की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने की संभावना का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी।

Maharashtra tet paper leak minister dada bhuse announces free re exam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 10:35 PM

Topics:  

  • Dada Bhuse
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • TET Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.