- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Election Gadkari Ex Pro Son Ninad Dixit Forward Block
भाजपा को संघ ने दिया ‘झटका’, BJP के गढ़ में फॉरवर्ड ब्लॉक की एंट्री, नितिन गडकरी से है कनेक्शन
Nagpur Municipal Corporation Elections 2026: नागपुर प्रभाग 22 में सियासी भूचाल! आरएसएस स्वयंसेवक निनाद दीक्षित ने भाजपा पार्षदों पर निष्क्रियता का आरोप लगा निर्दलीय पैनल से चुनाव लड़ने का फैसला किया।
- Written By: प्रिया जैस

निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ninad Dixit Forward Block Candidate: आगामी महानगरपालिका चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर मची खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने ही गढ़ में कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
नागपुर के प्रभाग क्रमांक 22 में एक दिलचस्प मोड़ आया है जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक ने भाजपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पूर्व पीआरओ जयंत दीक्षित के बेटे निनाद दीक्षित जो स्वयं भी एक स्वयंसेवक हैं, ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा से मोड़ा मुंह
निनाद दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें भाजपा से उम्मीदवारी चाहिए ही नहीं थी। उन्होंने वर्तमान भाजपा पार्षदों पर ‘निष्क्रयता’ का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभाग-22 में पिछले पार्षदों ने बुनियादी काम भी नहीं किए हैं। बंद पड़ी मनपा की स्कूलें, जर्जर खेल के मैदान और सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति प्रमुख मुद्दे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
पड़ोसी प्रभागों (17 और 18) में अत्याधुनिक खेल परिसर और स्विमिंग पूल हैं, जबकि हमारे प्रभाग के मैदानों में मिट्टी तक नहीं डाली गई। हमें राजनीति नहीं बल्कि प्रभाग का विकास करना है, इसीलिए हमने सक्रिय नागरिक समिति के माध्यम से मैदान में उतरने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें – इस्तीफा-बगावत-हंगामा…हर जगह नौटंकी, नामांकन के आखिरी दिन दिखे सारे रंग, 14 जगहों पर महायुति टूटी
‘संघ को कोई आपत्ति नहीं’
निनाद ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि संघ और भाजपा का वैसा (राजनीतिक) संबंध नहीं है जैसा लोग समझते हैं। अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संघ के 2 ‘शिक्षा वर्ग’ पूरे किए हैं। उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा स्थापित ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ को चुना है जिस पर संघ ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। उनके पिता नितिन गडकरी के करीबी रहे हैं लेकिन निनाद का कहना है कि उनके इस निजी राजनीतिक निर्णय का उनके पिता या गडकरी से कोई लेना-देना नहीं है।
नागरिक समिति का समर्थन
प्रभाग-22 में ‘नागरिक समिति’ एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। इस समिति के पास 26 क्षेत्रों में प्रमुख और लगभग 500 सक्रिय सदस्य है। इसी समिति के बैनर तले 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। निनाद का दावा है कि प्रभाग के 70,000 मतदाता उनके विकास के एजेंडे से सहमत है।
Nagpur nmc election gadkari ex pro son ninad dixit forward block
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














