-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Election 2026 Gadkari Vs Vakas Thakre Battle
गडकरी vs ठाकरे: मनपा चुनाव में होगा महासंग्राम! लोकसभा चुनाव में दी थी ऐतिहासिक टक्कर
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Local Body Elections: नागपुर मनपा चुनाव में गडकरी बनाम ठाकरे का महामुकाबला। भाजपा का 120+ और कांग्रेस का 100+ सीटों का लक्ष्य। 63 पार्षदों के टिकट कटे।

नितिन गडकरी और विकास ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Election 2026: मनपा चुनाव इस बार कुछ अलग होने वाला है। भाजपा के लिए कांग्रेस की चुनौती हल्की नहीं रहने वाली है। वह पूरे जोश-ओ- खरोश के साथ 100 प्लस सीटों का टारगेट लेकर आगे बढ़ रही है। वहीं बीजेपी ने 120 प्लस का टारगेट रखा है। कांग्रेस की कमान स्वाभाविक रूप से शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे के हाथों में है।
वहीं बीजेपी स्वाभाविक तौर पर अपने वजनदार नेता नितिन गडकरी के विकास कार्यों के भरोसे। हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने गृहनगर में जोर लगाएंगे ही लेकिन उन्हें संपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी देखनी है। ऐसे में गडकरी ही मुख्य तौर पर नागपुर की धुरा संभालेंगे। ऐसे में इस चुनाव में फिर लोकसभा चुनाव की तरह मुकाबला गडकरी वर्सेस ठाकरे हो गया है।
बता दें कि लोस चुनाव में ठाकरे ने गडकरी को ऐतिहासिक टक्कर दी थी। उनकी जीत का अंतर काफी कम कर दिया था। 2019 के चुनाव में गडकरी ने नाना पटोले को 2,16,009 वोटों से हराया था। ठाकरे ने उनकी लीड 78,406 वोटों से कम कर दी थी। गडकरी को 6,55,027 वोट हासिल हुए थे जबकि ठाकरे को 5,17,424 वोट मिले थे। भले ही लोकसभा व मनपा चुनाव का समीकरण अलग होता है लेकिन ठाकरे ने जनता के बीच जो पैठ बनाई है उसका असर इस चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
9 साल बाद गडकरी वाड़ा में लगा जनता दरबार! केंद्रीय मंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब, महल के बाहर लगी लंबी कतारें
नागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नहीं हुआ सिर फुटव्वल
शहर कांग्रेस ने पहले ही मन बना लिया था कि यहां सभी 151 सीटों पर उसके अपने ही उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। ठाकरे ने कई बार कार्यकर्ताओं की भावनाएं प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं तक पहुंचाया था। अंतिम समय तक सहयोगी दलों से गठबंधन की चर्चाएं तो चलती रहीं लेकिन फिर उसने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए। जो सूची जारी की गई उसमें युवा, प्रतिभाशाली, जुझारू नये चेहरों को इस बार मौका दिया गया है।
अन्यथा अब तक सिटिंग पार्षदों की टिकट काटने की परंपरा कांग्रेस में नहीं देखी गई थी, जब तक कि कोई बड़ा कारण न हो। अनेक सीनियर्स के टिकट काटे गए। बावजूद इसके सूची घोषित होने के बाद पार्टी में किसी तरह का सिर फुटव्वल या अंदरूनी झगड़े सामने नहीं आए।
ठाकरे ने सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेकर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जबकि दूसरी पार्टियों में नाम कटने से गुस्सा सार्वजनिक हुआ। ठाकरे की रणनीति इस चुनाव में मनपा में वापसी की है और इसके लिए वे बीजेपी के 15 वर्षों के शासन से पनपी एंटी इनकम्बेंसी और प्रशासक राज के दौरान जनता को हुईं परेशानियों को भुनाते हुए सफलता हासिल करने की है।
बदलाव के भरोसे बीजेपी
यह भी सच है कि बीजेपी हर चुनाव में सबसे अधिक प्रयोग करती है। उसे भी नागपुर की जनता के मूड की भनक है। एंटी इनकम्बेंसी स्वाभाविक व्यवहार है जिसकी काट के लिए उसने अपने 63 सिटिंग नगरसेवकों को बदल डाला है। बीजेपी नहीं चाहती कि पूर्व नगरसेवकों पर जनता का गुस्सा निकले या फिर पुराने चेहरे देख वोटर्स डायवर्ट हो जाएं।
यह भी पढ़ें – इस्तीफा-बगावत-हंगामा…हर जगह नौटंकी, नामांकन के आखिरी दिन दिखे सारे रंग, 14 जगहों पर महायुति टूटी
पूरी तरह प्रैक्टिकल होते हुए गडकरी व फडणवीस ने उम्मीदवारों की सूची तैयार करते समय कड़े निर्णय लिये। जनता के बीच नये चेहरों के साथ अपनी सरकार के विकास कार्यों व आगामी विकास विजन को लेकर मैदान में उतरे हैं।
गडकरी ही चुनाव सभाओं में अधिक नजर आएंगे। यह उनके गढ़ की प्रतिष्ठा का सवाल भी है। बीते सारे चुनाव के साथ ही हाल ही में हुए नगर परिषद व नगर पंचायत चुनावों में राज्य भर में मिली भारी जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भी है।
सर्वे पर सर्वे, फिर भी हो गई गड़बड़ी
हमेशा चुनाव मोड में रहने वाली बीजेपी से इस चुनाव में उम्मीदवार तय करने में ऊहापोह की स्थिति अंतिम समय तक बनी रही जिसके चलते 6 सीटों पर 2-2 उम्मीदवारों को पार्टी का एबी फार्म दे दिया गया। ऐसा कभी कांग्रेस में हुआ करता था लेकिन अनुशासित समझी जाने वाली भाजपा में अंतिम समय तक उम्मीदवार के नाम फाइनल नहीं हो पाये तो इसे आश्चर्यजनक समझा जा रहा है।
अब जिन 12 उम्मीदवारों ने एबी फार्म नामांकन के साथ जमा किया है उनमें से किन 6 के नाम वापस करवाए जा सकेंगे, इस पर मंथन चल रहा है। पार्टी के चुनाव प्रभारी का कहना है कि बैठक कर निर्णय लेंगे और किसी को नाराज नहीं करेंगे। वैसे जिन 63 पूर्व नगरसेवकों की टिकट काटी गई है उनमें भारी रोष देखा जा रहा है। यह नाराजगी भले ही सार्वजनिक नहीं हो रही है लेकिन चुनाव में पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- नवभारत लाइव पर नागपुर से राजशेखर गोपावार की रिपोर्ट
Nagpur nmc election 2026 gadkari vs vakas thakre battle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMछात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














