Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जाधव, शिंगने, पाटिल, मेश्राम को मतदाताओं ने नकारा, ‘अजेय’ माने जाने वाले कई धुरंधर ढेर हो गए

Nagpur Political News: नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत के साथ कई दिग्गज नेता जैसे संदीप जाधव, भूषण शिंगने, प्रगति पाटिल और धर्मपाल मेश्राम चुनाव हार गए, जिससे सियासी समीकरण बदल गए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 16, 2026 | 10:02 PM

Nagpur Political News:नागपुर महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Election Results: नागपुर महानगरपालिका चुनाव के नतीजे न केवल भाजपा की प्रचंड जीत के लिए याद किए जाएंगे, बल्कि कई दिग्गज नेताओं के सियासी पतन के कारण भी सुर्खियों में रहेंगे। सत्ता के केंद्रबिंदु माने जाने वाले भाजपा के गढ़ में ऐसे कई चेहरे चुनाव हार गए, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी।

जहां भाजपा की ओर से इन दिग्गज पूर्व पार्षदों की जीत पक्की मानी जा रही थी, वहीं कांग्रेस ने भी कई पूर्व पार्षदों को दोबारा मैदान में उतारकर किस्मत आजमाई। इसका खामियाजा दोनों दलों को उठाना पड़ा, लेकिन सबसे अधिक नुकसान भाजपा को हुआ, जहां उसके कई कद्दावर नेता चुनावी रण में ढेर हो गए। अपनों की बगावत और भीतरघात ने इन दिग्गजों की विदाई तय कर दी।

कई पूर्व महापौर और वरिष्ठ पार्षद बैठे घर

भाजपा के एक कद्दावर नेता और पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष, जो पिछले 15 वर्षों से अजेय माने जा रहे थे, उन्हें कांग्रेस के एक युवा चेहरे ने मात दी। हार के पीछे भीतरघात और बार-बार पुराने चेहरों को टिकट देने को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाकरे के गढ़ में BJP का शूटर! कौन हैं गिरीश महाजन, जिसकी रणनीति से खत्म हुआ उद्धव का अध्याय- VIDEO

छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना तीसरे नंबर पर, AIMIM दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस ने सहयोगियों के साथ गाड़े झंडे, भाजपा से छीनी सत्ता

रेत माफियाओं से 1.34 करोड़ की जब्ती, अवैध खनन से 30 करोड़ का लाभ अर्जित करने का अनुमान

भाजपा से पूर्व स्थायी समिति सभापति, उपमहापौर और सत्तापक्ष नेता रहे संदीप जाधव, प्रन्यास के ट्रस्टी रहे भूषण शिंगने, पूर्व महापौर सुनील अग्रवाल, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति रहीं प्रगति पाटिल, तथा सामान्य प्रशासन समिति के सभापति रहे धर्मपाल मेश्राम जैसे दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूर्व पार्षद संगीता गिरे और प्रमोद चिखले को भी पराजय झेलनी पड़ी।

बसपा को तगड़ा झटका

उत्तर नागपुर में रिपब्लिकन पार्टी के कमजोर पड़ने के बाद बसपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा था। इससे पहले दो बार बसपा ने 10 और 11 सीटें जीतकर आंबेडकरी समाज की उम्मीदें बढ़ाई थीं।

हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी के भीतर चली गुटबाजी और आपसी खींचतान ने बसपा को भारी नुकसान पहुंचाया। नतीजतन, 10 सीटों से फिसलकर बहुजन समाज पार्टी इस बार केवल एक ही सीट जीत पाई। एक साथ 9 सीटों की हार को बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर! BJP की तेजस्वी घोसालकर भारी अंतर से जीतीं, दहिसर में ‘ठाकरे को झटका’

आभा पांडे ने बचाया अपना गढ़

भाजपा और कांग्रेस के बीच चली कड़ी टक्कर के बीच पूर्व स्थायी समिति सभापति एवं वरिष्ठ पूर्व पार्षद आभा पांडे ने अपना गढ़ बचाने में सफलता हासिल की। शहर में यही एकमात्र सीट रही, जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने जीत दर्ज की।

प्रभाग 21 से आभा पांडे ने केवल 656 मतों के अंतर से जीत हासिल कर एक बार फिर मनपा में प्रवेश किया। वहीं चार बार के पूर्व पार्षद मनोज सांगोले, भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी भाग्यश्री कानतोडे, पूर्व महापौर किशोर डोरले, पूर्व पार्षद संदीप सहारे, सतीश होले, प्रशांत धवड और तानाजी वनवे जैसे दिग्गज अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे।

Nagpur municipal election big leaders defeat jadhav shingne patil meshram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 10:02 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.