Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर महानगर पालिका की पूर्व सैनिकों को अनोखी सलामी, माफ किया पूरा सम्पत्ति कर

देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने का हौसला रखते हुए देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए मनपा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका सम्पूर्ण सम्पत्ति कर माफ करने का निर्णय लिया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 15, 2024 | 05:30 AM

नागपुर महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने का हौसला रखते हुए देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए मनपा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका सम्पूर्ण सम्पत्ति कर माफ करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार को दिए जाने वाले नाममात्र शिक्षा कर छोड़कर पूरा सम्पत्ति कर माफ किया गया जाएगा। महंगाई के इस दौर में छोटी-सी पेंशन के भरोसे जीने वाले पूर्व सैनिक और उनकी विधवाओं तथा परिवार को यह बड़ी राहत मिलने जा रही है। योजना के अनुसार कर माफी केवल निवासी उपयोग की सम्पत्तियों पर ही लागू है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर में पूर्व सैनिकों की लगभग 1,550 सम्पत्तियां हैं जिन्हें गत 4 वर्षों से यह लाभ दिया जा रहा है। नए सिरे से तैयार होने वाली सम्पत्तियों को भी योजना के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस पर के महाराष्ट्र के 59 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

1,669 रुपए में से 1,465 रुपए माफ

मनपा द्वारा पूर्व सैनिकों से केवल राज्य सरकार का शिक्षा कर वसूला जाता है जिससे पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं बड़ी राहत है। मनपा अलग-अलग क्षेत्रफल के लिए अलग-अलग कर ले रही है। उदाहरण के तौर पर मनपा सामान्य सम्पत्तिधारक से 67.32 वर्ग मीटर आवास के लिए 1,669 रुपए कर लेती है, जबकि पूर्व सैनिकों से राज्य सरकार का शिक्षण कर के रूप में केवल 204 रुपए लिए जाते हैं। इस तरह से पूर्व सैनिकों को 1,465 रुपए की कर माफी प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- लाडली बहन योजना: महिला एवं बाल विकास विभाग ने की खामियों को दूर करने की अपील

नियम के पक्के पूर्व सैनिक तुरंत जमा करते हैं टैक्स

  • पूर्व सैनिकों तथा उनकी विधवाओं को एक निवासी सम्पत्ति पर कर माफी का निर्णय उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा वर्ष 2020 में लिया गया। इसके पूर्व वर्ष 2014 में फडणवीस सरकर ने केवल सामान्य कर माफ किया था।
  • ठाकरे सरकार ने 2020 में सम्पत्ति कर के साथ ही पानी कर, मल-जल कर, बिजली कर, अग्निसेवा कर, पथ कर, शिक्षण उपकर माफ कर दिया। बताया जाता है कि नियम के पक्के पूर्व सैनिकों द्वारा डिमांड जारी होते ही तुरंत टैक्स जमा किया जाता है।
  • 1,550 सम्पत्तियों के लिए मनपा की ओर से 2023-24 के लिए 1,67,44,464 रुपए का डिमांड जारी किया गया था जिसमें 95 प्रतिशत पूर्व सैनिकों ने 1,58,59,298 रुपए का कर अदा कर दिया।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,76,60,434 रुपए का डिमांड जारी किया गया जिसमें गत 5 माह में ही 1,44,88,574 रुपए का कर पूर्व सैनिकों की ओर से अदा कर दिया गया।

मनपा के सभी कर माफ

टैक्स विभाग के उपायुक्त मिलिंद मेश्राम ने कहा कि मनपा ने निवासी इमारत के लिए सम्पत्ति कर में शामिल लगभग सभी कर पूर्व सैनिकों को माफ कर दिए हैं। केवल राज्य सरकार को दिए जाने वाले शिक्षण कर, रोजगार गारंटी कर और बड़े निवासी इमारतों का ही कर लिया जाता है।

Nagpur municipal corporation waives off entire property tax of ex servicemen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2024 | 05:30 AM

Topics:  

  • Independence Day
  • Nagpur News
  • Property Tax

सम्बंधित ख़बरें

1

राष्ट्रसंत ने बढ़ाए मानवतावादी विचार, नागपुर विवि पहुंची श्री गुरुदेव क्रांतिज्योत यात्रा का स्वागत

2

Nagpur News: कुर्की आदेश पर रोक लगाने से इनकार, सुपरर्ब हाइजेनिक की हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

3

फुटपाथ के भरोसे चल रहे बियर बार, न जब्त होते वाहन, ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई भी नहीं

4

Nagpur News: अभी भी 21 फीसदी खाली हैं बड़े सिंचाई प्रकल्प, मध्यम व लघु प्रकल्पों की स्थिति संतोषजनक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.