स्वतंत्रता दिवस पर के महाराष्ट्र के 59 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 17 को वीरता पदक

केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की। इनमें से 59 पदक महाराष्ट्र के पुलिस कर्मियों को मिलेंगे। इसमें वीरता व सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर के महाराष्ट्र के 59 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 17 को वीरता पदक
वीरता पदक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की। इनमें से 59 पदक महाराष्ट्र के पुलिस कर्मियों को मिलेंगे। इसमें वीरता व सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। गडचिरोली जिले में 2020 में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 17 पुलिस कर्मियों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में 2020 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उपनिरीक्षक धनजी होनमाने राज्य के समें 17 पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या वीरता पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र पुलिस बल के लिए कुल 59 पदक घोषित किए गए हैं जिनमें से 17 वीरता के लिए, तीन विशिष्ट सेवा के लिए और 39 सराहनीय सेवा के लिए दिए जाएंगे।

भामरागढ़ त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक होनमाने मई 2020 में गडचिरोली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सी 60 कमांडो किशोर आत्राम के साथ शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीरता पदक

गडचिरोली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुणाल तारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुणाल सोनवणे, पीएसआई दीपक औटे, राहुल देवहाड़े, विजय सकपाल, पुलिस कांस्टेबल नागेशकुमार माधरबोइना, शकील शेख, विश्वनाथ पेडम, विवेक नरोटे, मोरेश्वर पोटावी, कैलाश कुलमेथे, कोटला कोरामी, कोरके वेलाडी , महादेव वानखेड़े, महेश मिच्छा, समय्या आसम उन कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें नक्सलियों के खिलाफ तीन अभियानों के लिए वीरता पदक के लिए चुना गया है।

39 को सराहनीय सेवा के लिए पदक

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चिरंजीव प्रसाद, एसीपी सतीश गोवेकर और राजेंद्र दहले को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे, उप महानिरीक्षक संदीप दीवान, पुलिस उपाधीक्षक शिवाजी फड़तारे, विनीत चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजय खाड़े सहित 39 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। छत्रपति संभाजीनगर के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारकादास भांगे भी उन पुलिस कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com