- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Corporation Election 2026 Mahayuti Seat Sharing Bjp Shiv Sena
Maharashtra Nikay Chunav: नागपुर चुनाव में सीट बंटवारे पर मंथन, कांग्रेस को एबी फॉर्म की चुनौती
Maharashtra News: नागपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर महायुति ने कमर कस ली है। भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनी है, जबकि कांग्रेस एबी फॉर्म संकट से जूझ रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

नागपुर न्यूज
Nagpur Municipal Corporation Election News: हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा और महायुति का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।
इसी जीत की लय को आगे बढ़ाने के इरादे से अब महायुति ने नागपुर नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। नागपुर, जिसे लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, वहां बदलते राजनीतिक समीकरण सभी दलों के लिए चुनौती और अवसर दोनों बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर शीर्ष नेतृत्व को बेहद सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
नागपुर में भाजपा और शिवसेना महायुति के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगी, इस पर अब सहमति बन चुकी है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, भाजपा 143 सीटों पर और शिवसेना 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
नागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
तुमसर रोड स्टेशन पर भीषण हादसा, चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में नागपुर के यात्री की मौत
नागपुर: ‘मेरा गांव, स्वास्थ्य संपन्न गांव’ को जन आंदोलन बनाएं; स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर का एम्स में आह्वान
8 सीटों पर बनी सहमति
शिवसेना की ओर से दो अतिरिक्त सीटों-वार्ड 21 और वार्ड 24-पर दावा किया जा रहा है। सोमवार रात भाजपा और शिवसेना नेताओं के बीच हुई बैठक में आठ सीटों पर सहमति बनी, लेकिन शिवसेना की अतिरिक्त मांग के चलते मंगलवार को फिर से चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नागपुर में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है।
दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए स्थिति थोड़ी असहज नजर आ रही है। नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है, लेकिन कई कांग्रेस उम्मीदवारों के पास अब तक एबी फॉर्म नहीं पहुंचा है। पार्टी नेतृत्व की ओर से उम्मीदवारों को संदेश दिया गया है कि सुबह 10 बजे तक एबी फॉर्म उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि समय रहते किसे अधिकृत उम्मीदवारी मिल पाती है और कौन दौड़ से बाहर होता है।
इस बीच भाजपा ने उम्मीदवार चयन में एक अलग रणनीति अपनाकर सबका ध्यान खींचा है। पार्टी ने कई वार्डों में लंबे समय से चुने जा रहे वरिष्ठ नगरसेवकों के बजाय युवा और शिक्षित चेहरों को मौका दिया है।
खातौर पर वार्ड 24 से 24 वर्षीय सिविल इंजीनियर दुर्गेश्वरी कोसेकर को मैदान में उतारकर भाजपा ने चौंकाया है। दुर्गेश्वरी नागपुर नगर निगम चुनाव की सबसे कम उम्र की उम्मीदवारों में शामिल हो गई हैं।
ये भी पढ़ें :- MBMC चुनाव में सस्पेंस, भाजपा-शिवसेना उम्मीदवारों ने पार्टी नाम छोड़ा खाली
कुल मिलाकर, नागपुर नगर निगम चुनाव 2026 में युवा बनाम अनुभव, गठबंधन बनाम एकल लड़ाई और परंपरागत गढ़ों में बदलती राजनीति-ये सभी पहलू चुनाव को बेहद रोचक बना रहे हैं।
Nagpur municipal corporation election 2026 mahayuti seat sharing bjp shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMअभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













