मेयो में 11 मंजिल होगा 500 बेडेड नया अस्पताल, बनेगा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल, 2026 तक तैयार!
500-Bed New Hospital Nagpur: नागपुर के मेयो अस्पताल में 500 बेड का 11 मंजिला नया भवन बनेगा। दिसंबर 2026 तक निर्माण पूरा होगा। जिसमें बेड क्षमता 1350 और पीजी सीटें 200 के पार होंगी।
- Written By: प्रिया जैस
नया अस्पताल (AI Generated Photo)
Mayo Hospital Nagpur: इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 500 बेड के नये अस्पताल के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। इमारत 11 मंजिल की होगी। पहले चरण में 7 मंजिल का निर्माण किया जा रहा है जबकि 4 मंजिल के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
इस नये अस्पताल के बाद मेयो में बेड क्षमता 1350 तक पहुंच जाएगी। इससे जहां मरीजों को लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर स्नातकोत्तर की सीटें भी बढ़ेंगी। मेडिकल की तरह ही मेयो में भी विविध विकास कार्य चल रहे हैं। अधिकांश कार्य 25-70 फीसदी तक हो गये हैं। कुछ कार्य वर्ष के अंत तक पूरे हो जाएंगे। पीडब्ल्यूडी द्वारा किये जा रहे कार्यों को एक बार फिर गति मिलती नजर आ रही है।
2026 तक काम पूरा होने का लक्ष्य
500 बेड का नया अस्पताल मेयो का महत्वाकांक्षी प्रकल्प है। सर्जिकल विंग के बाद यह मेडिसिन विंग होगा जहां एक ही इमारत में मेडिसिन से जुड़ी उपचार प्रणाली होगी। कुल 11 मंजिल के मेडिसिन विंग को पहले चरण में 7 मंजिल तक बनाया जाएगा। इसके बाद 4 मंजिल का अतिरिक्त कार्य होगा। इस 4 मंजिल के निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। यद यह जल्द हो गया तो समूची इमारत एक साथ खड़ी होगी। पीडब्ल्यूडी ने दिसंबर 2026 तक इमारत को अस्पताल को हस्तांतरित करने का लक्ष्य रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
- 1,350 बेड की हो जाएगी क्षमता
- 200 से पार हो जाएगी पीजी की सीटें
- 200 सीटें एमबीबीएस की उपलब्ध
पीजी की 56 नई सीटों को मिली मंजूरी
नया अस्पताल बनने के बाद स्नातकोत्तर की सीटों में तो बढ़ोतरी होगी। फिलहाल 56 नई सीटों को मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में राज्य सरकार और महाराष्ट्र हेल्थ यूनिवर्सिटी नाशिक की ओर से हरी झंडी मिल गई है। मान्यता संबंधी अधिसूचना के बाद मेडिकल नेशनल कमीशन द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। मेयो में वर्तमान में स्नातकोत्तर की सीटें 152 हैं। नई सीटों के बाद कुल संख्या 200 के पार हो जाएगी। 2026-27 के सत्र से बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश दिये जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें – पैर के बजाय सीने में क्यों मारी गोली? आर्या एनकाउंटर में घिरी मुंबई पुलिस, कई राज हुए दफन
नया अस्पताल बनने से बेड की संख्या तो बढ़ेगी, मैनपॉवर भी बढ़ेगा। अभी सरकार ने 56 नई सीटों को मंजूरी दी है। इससे मेयो की क्षमता और बढ़ेगी। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। साथ ही अधिकाधिक छात्रों को स्नातकोत्तर करने का अवसर उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल मेयो में विविध तरह के विकास कार्य चल रहे हैं। 1-2 वर्ष के भीतर ही चेहरा-मोहरा बदल जाएगा। इस हालत में मेयो आधे शहर की वैद्यकीय जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो जाएगा।
– डॉ. रवि चव्हाण, अधिष्ठाता, मेयो
