नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
NMC Liquor Bottles: नागपुर मनपा मुख्यालय की छठवीं मंजिल पर शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। फोटो वायरल होने के बाद आयुक्त के आदेश पर तत्काल सफाई अभियान चलाया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
NMC मुख्यालय की छठवीं मंजिल पर शराब की खाली बोतलें (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Civic HQ Controversy: नागपुर जिले में सोमवार को मनपा प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यालय इमारत की छठवीं मंजिल पर शराबियों का अड्डा होने का खुलासा हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता सचिन खोबरागडे द्वारा इस मसले को उजागर करते ही प्रशासन सकते में आ गया। शराब की खाली बोतलों के साथ फोटो वायरल होते ही गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
इसी बीच मनपा आयुक्त को भी फोटो भेजी गई जिसके बाद आनन-फानन में मनपा आयुक्त की ओर से कड़ा आदेश जारी होते ही छठवीं मंजिल की बालकनी की सफाई शुरू हो गई। देर शाम तक पूरे परिसर से शराब की खाली बोतलों का जखीरा साफ कर दिया गया।
देर शाम तक चलता रहता है कार्यालय
सूत्रों की मानें तो आम तौर पर मनपा के कामकाज का समय 10 से 6 बजे तक होता है किंतु इन दौरान प्रशासन की अपनी बैठकें और इसी तरह से सत्ता पक्ष के अलग-अलग पदाधिकारियों की बैठकों में अधिकारियों को उपस्थिति दर्ज करनी होती है जिससे कामकाज को निपटाने का समय नहीं मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
बताया जाता है कि 6 बजे पदाधिकारी और अन्य लोगों के चले जाने के बाद देर शाम तक सरकारी कामकाज चलता रहता है। संभवतः रात के समय कुछ कर्मचारियों द्वारा इस मंजिल का उपयोग शराब पीने के लिए किया जाता रहा है। बताया जाता है कि कई बार कर्मचारियों को रात के 9 बजे तक काम करना पड़ता है।
छठवीं मंजिल का सुनसान गलियारा
सूत्रों के अनुसार नागपुर मनपा मुख्यालय की मुख्य इमारत की 5वीं मंजिल पर कई अधिकारियों के कार्यालय है जिससे कामकाज के दौरान कई लोगों का यहां पर आना-जाना लगा रहता है।
इसी तरह से इमारत की 7वीं मंजिल पर स्मार्ट सिटी का कार्यालय है किंतु छठवीं मंजिल के जिस बालकनी में इन खाली शराब की बोतलों का जखीरा मिला है वहां का गलियारा पूरी तरह से सुनसान रहता है।
यह भी पढ़ें:-बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
इसी के चलते शराबियों द्वारा इसका उपयोग किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल इस बालकनी को साफ कर दिया गया है और अब पूरी इमारत पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
