नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Nagpur H1N1 Alert: नागपुर में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। जुलाई में H1N1 के 21 मरीज मिलने के बाद मनपा ने अलर्ट जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने और समय पर जांच कराने की अपील की है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े (सोर्स-AI)
Nagpur Influenza A Cases: मानसून की सक्रियता के साथ शहर में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। इसी बीच स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
मनपा द्वारा संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूनों की जांच कराई गई, जिसमें इन्फ्लूएंजा-ए (H1N1) संक्रमण की पुष्टि हुई। जुलाई 2026 में अकेले 21 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं।
अगस्त में मामले बढ़ने की आशंका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक कुल 33 एच1एन1 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सभी संक्रमित मरीज नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र के निवासी हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए मनपा के चिकित्सा अधिकारी ने नागपुर संभाग के सभी जिलों को सतर्क रहने, संदिग्ध मरीजों की प्रभावी निगरानी करने और समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
महाराष्ट्र में 24 घंटे की मेडिकल इमरजेंसी! BHMS डॉक्टरों को लेकर एलोपैथिक डॉक्टरों की हड़ताल शुरू
नागपुर में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े (सोर्स-AI)
नियमित जांच और निगरानी के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी तथा गंभीर श्वसन संक्रमण (SARI) के मरीजों की नियमित जांच करने और संदिग्ध मरीजों के नमूने तत्काल परीक्षण के लिए भेजने को कहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
विभाग का मानना है कि अगस्त में स्वाइन फ्लू के मामलों में दोगुनी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारी प्रभावित मरीजों और संदिग्ध मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
