- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Manish Nagar Spa Center Prostitution Racket Busted 7c Wellness
मनीषनगर में ‘स्पा’ के नाम पर चल रहा था गंदा धंधा! पुलिस ने ‘7-C वेलनेस’ पर मारा छापा, 2 महिलाएं रेस्क्यू
Manish Nagar Spa Raid: नागपुर के मनीषनगर में '7-C वेलनेस स्पा' पर पुलिस का छापा। देह व्यापार के आरोप में महिला संचालक गिरफ्तार, ओडिशा की युवती समेत 2 महिलाएं मुक्त।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
Prostitution Racket Nagpur: नागपुर के बेलतरोडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीषनगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर 17 मार्च की शाम करीब 5.30 बजे ‘7-C वेलनेस स्पा’ पर जाल बिछाकर छापा मारा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फर्जी ग्राहक के जरिए पहले पुष्टि की और तत्पश्चात छापा मारकर मौके पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का खुलासा किया। इस मामले में नागपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना निवासी सोनम सौरभ अडिगने (28) को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहरी राज्यों की गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी।
छापे के दौरान दो महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें से एक ओडिशा राज्य की बताई जा रही है। दोनों महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 5,000 रुपये नकद और करीब 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन जब्त किया है, कुल मिलाकर 15,000 रुपये का माल बरामद हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर में ओलावृष्टि का कहर, बाग-बगीचे और फसलें तबाह, किसानों परेशान
सोलापुर में गन्ना किसानों के 950 करोड़ रुपये बकाया, मिलों पर गंभीर सवाल
मीरा-भाईंदर में स्वास्थ्य सेवा वेंटिलेटर पर! 13 लाख की आबादी, 145 डॉक्टरों के पद खाली; आखिर कब सुधरेंगे हालात?
CP रवींद्रकुमार सिंगल की नई SOP: 90 दिनों में नहीं हुई कार्रवाई, तो खुद-ब-खुद अनफ्रीज होगा बैंक खाता
यह भी पढ़ें – मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे..प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा प्रमोशन!
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
इस प्रकरण में बेलतरोडी पुलिस थाना में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7, 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नागपुर शहर और सहायक पुलिस आयुक्त अजनी विभाग के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बेलतरोडी के नेतृत्व में की गई।
Nagpur manish nagar spa center prostitution racket busted 7c wellness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर पर ईंटों का बोझ, चेहरे पर मुस्कान… मजदूर महिला का डांस वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 03:44 PMअहिल्यानगर में ओलावृष्टि का कहर, बाग-बगीचे और फसलें तबाह, किसानों परेशान
Mar 20, 2026 | 03:31 PMनासिक: रंगपंचमी को ‘राज्य महोत्सव’ बनाने की मांग तेज, विधायक देवयानी ने CM Fadnavis को सौंपा ज्ञापन
Mar 20, 2026 | 03:31 PMनवी मुंबई में प्रदूषण पर प्रहार! ‘जीरो डस्ट पॉलिसी’ से बदलेगी शहर की आबोहवा, जानें क्या है मनपा का मास्टरप्लान
Mar 20, 2026 | 03:30 PMपाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज हाई, बैन के बावजूद लाहौर में धड़ल्ले से देखी जा रही फिल्म
Mar 20, 2026 | 03:29 PM‘ब्राह्मण फोबिया नया ट्रेंड?’ ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
Mar 20, 2026 | 03:28 PMमहाराष्ट्र के स्कूलों में सुरक्षा ताक पर! 65 हजार स्कूलों में नहीं हैं CCTV, अमरावती के हालात चौंकाने वाले
Mar 20, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM













