- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Maharashtra Schools Security Lapse 65000 Schools Without Cctv Amravati Report
महाराष्ट्र के स्कूलों में सुरक्षा ताक पर! 65 हजार स्कूलों में नहीं हैं CCTV, अमरावती के हालात चौंकाने वाले
Maharashtra News: महाराष्ट्र के 65,709 स्कूलों में CCTV न होने से छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अमरावती में भी 1,317 स्कूल अब तक कैमरों से वंचित हैं। जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra School Safety News: महाराष्ट्र के स्कूलों में विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार द्वारा विधान परिषद में दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के 65,709 स्कूलों में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अमरावती जिले की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। यहां जिला परिषद के 1,572 स्कूलों में से केवल 255 स्कूलों में ही कैमरे लगाए जा सके हैं, जबकि बाकी स्कूलों में यह व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। इससे हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
अभिभावकों में चिंता का महौल प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अमरावती जिले के 1,317 स्कूलों में सुरक्षा के लिए अनिवार्य सीसीटीवी तंत्र अभी तक उपलब्ध नहीं है। शासन स्तर पर बार-बार निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम की रफ्तार काफी धीमी दिखाई दे रही है। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य माने गए हैं, लेकिन अधिकांश स्कूल अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। इससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
फंड और भविष्य की योजना
इस वर्ष जिला नियोजन समिति द्वारा 1 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया है। शिक्षा विभाग ने इस राशि से 130 स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है और इसके लिए निविदाएं भी आमंत्रित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी समय लगेगा। प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सतीश जाधव ने बताया कि अगले चरण के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई है, ताकि जिले के सभी स्कूलों को इस सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में लाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मतदाता सूची को लेकर भ्रम न पालें: नागपुर कलेक्टर बोले- 2002 की सूची में परिवार का नाम हो तो नहीं कटेगा वोट
तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ का हमला: गोंदिया के जंगल में दहशत, महिलाओं की हिम्मत से बची जान
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
सरकार के सख्त निर्देश
महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के अनुसार स्कूलों के क्लासरूम, कॉरिडोर, खेल के मैदान और मुख्य प्रवेश द्वार पर ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग वाले उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य स्कूल परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। इसके बावजूद कई स्कूलों में अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।
सुरक्षा पर बढ़ती चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- सावधान! गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बड़ा स्कैम, मिनटों में खाली हो रहे खाते, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट
अमरावती के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सतीश जाधव ने कहा कि हर छात्र सुरक्षित माहौल पढ़ाई करेंगे हमने अब तक 255 स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। दूसरे चरण में 130 और स्कूलों को कवर किया जाएगा। हमारा लक्ष्य जिले के सभी सरकारी स्कूलों में यह प्रणाली लागू करना है, ताकि हर छात्र सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सके।
Maharashtra schools security lapse 65000 schools without cctv amravati report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Russia Ukraine Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग किसी भी वक्त थमेगी! ट्रंप ने दे दिया बड़ा संकेत
May 10, 2026 | 07:59 AMMaharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
May 10, 2026 | 07:53 AMबंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
May 10, 2026 | 07:46 AMटीसीएस विवाद में AIMIM पर संजय शिरसाट का हमला, औवेसी की पार्टी के नेता पर निदा खान को संरक्षण देने का आरोप
May 10, 2026 | 07:38 AMमतदाता सूची को लेकर भ्रम न पालें: नागपुर कलेक्टर बोले- 2002 की सूची में परिवार का नाम हो तो नहीं कटेगा वोट
May 10, 2026 | 07:31 AMराष्ट्रपति ने लगाई मुहर; रंगासामी पांचवीं बार संभालेंगे पुडुचेरी में सत्ता की कमान, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
May 10, 2026 | 07:20 AMबॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 254 एकड़ जमीन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
May 10, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













