- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Ahilyanagar Unseasonal Rain Hailstorm Crop Loss Pathardi Shevgaon
अहिल्यानगर में ओलावृष्टि का कहर, बाग-बगीचे और फसलें तबाह, किसानों परेशान
Ahilyanagar Unseasonal Rain: अहिल्यानगर के पाथर्डी और शेवगांव क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, प्याज और बागानों को भारी नुकसान हुआ, किसानों ने मुआवजे की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

Pathardi Shevgaon farmers (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pathardi Shevgaon Farmers: पाथर्डी और शेवगांव सहित जिले के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेती को भारी नुकसान हुआ है। ओले गिरने से आम और अन्य फलों के बागानों को भी गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे किसान सदमे में हैं।
जिले के पाथर्डी और शेवगांव तालुका के कई गांव इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। शेवगांव तालुका के धोरजलगांव में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं पाथर्डी तालुका के पश्चिमी क्षेत्र के गांव-करंजी, चिचोंडी शिरल, लोहसर, खांडगांव, भोसे, सतवाड़, घाटसिरस, जोहरवाड़ी, धारवाड़ी, गीतेवाड़ी, डोंगरवाड़ी, दामलवाड़ी और मालेगांव-भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
खेतों में ओलों की परत जमा
ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई खेतों में खड़ी फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण गिर गई है। इसके अलावा संतरे के बागानों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर बुधवार शाम को, तो कुछ जगहों पर गुरुवार सुबह तथा गुड़ी पड़वा के दिन दोपहर 2 बजे के बाद बारिश हुई। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे खेतों में ओलों की परत जमा होती देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: NHAI ने सड़क बनाई, MBMC ने तोड़ी, पाइपलाइन कार्य के लिए नई सड़क पर चली कटर
मीरा-भाईंदर में भक्ति का महासंगम, दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाएं, बैठक में मनपा स्थायी समिति सभापति अग्रवाल के निर्देश
कारंजा-घाडगे में बायोमाइनिंग मुद्दे पर अनशन समाप्त, 30 अप्रैल तक काम का वादा
मालेगांव में गेहूं और मिर्च को नुकसान
मालेगांव क्षेत्र में बेमौसम बारिश से कटाई के लिए रखी बाजरा, गेहूं और चने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खड़ी फसलें भी उखड़ गई हैं। बारिश के कारण मिर्च की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
प्याज की फसल सड़ने का खतरा
धोरजलगांव में गेहूं, प्याज, चना, ज्वार, बाजरा, मूंग और बागानों को ओलों से भारी नुकसान हुआ है। कटाई के लिए तैयार प्याज के खेतों में बारिश का पानी भरने से प्याज सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
ये भी पढ़े: सोलापुर में गन्ना किसानों के 950 करोड़ रुपये बकाया, मिलों पर गंभीर सवाल
शाम तक तेज हवाएं और बदला मौसम
दोपहर में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। शाम के समय शहर सहित जिले के कई हिस्सों में हवाओं की रफ्तार बढ़ गई। आसमान में घने बादल छाने पर किसान खेतों में रखा सामान सुरक्षित करने के लिए दौड़ पड़े। कई जगहों पर बिजली चमकने से भी दहशत का माहौल बना रहा।
बीमा न होने से बढ़ी किसानों की परेशानी
किसानों की आर्थिक स्थिति और फसल बीमा कंपनियों के जटिल नियमों के कारण अधिकांश किसानों ने रबी सीजन के लिए फसल बीमा नहीं कराया था। ऐसे में अब नुकसान की भरपाई के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। प्रभावित किसान राजेंद्र देशमुख ने प्रशासन से मांग की है कि बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का जल्द से जल्द सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
Ahilyanagar unseasonal rain hailstorm crop loss pathardi shevgaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खाते से उड़ गए पैसे? सरकार का बड़ा एक्शन, 300 जुआ वेबसाइट्स बंद, अब नहीं फंसेंगे लोग
Mar 20, 2026 | 05:16 PMसातारा जिला परिषद में पहली बार खिला कमल! फडणवीस के एक फोन ने पलटी बाजी, शिंदे-पवार को दे दी मात
Mar 20, 2026 | 05:16 PMWhatsApp पर आ रहा है यूजरनेम और यूनिक आईडी फीचर, अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे सुरक्षित चैटिंग
Mar 20, 2026 | 05:15 PMThane News: NHAI ने सड़क बनाई, MBMC ने तोड़ी, पाइपलाइन कार्य के लिए नई सड़क पर चली कटर
Mar 20, 2026 | 05:11 PMईद पर ट्रैफिक अलर्ट: छावनी-रोजा बाग ईदगाह के आसपास प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, सुबह 5 से 11 बजे तक प्रतिबंध
Mar 20, 2026 | 05:09 PMExplainer: महंगा पेट्रोल vs सस्ता पेट्रोल, प्रीमियम और नॉर्मल में क्या है फर्क; आपकी कार के लिए क्या जरूरी?
Mar 20, 2026 | 05:07 PMमीरा-भाईंदर में भक्ति का महासंगम, दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
Mar 20, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM












