- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mahavitaran Lucky Digital Customer Scheme Announcement Of Winners Of First Lucky Draw
Maharashtra: महावितरण ने की लकी डिजिटल ग्राहक योजना के विजेताओं की हुई घोषणा, जानें क्या मिलेगा इनाम
महावितरण की लकी डिजिटल ग्राहक योजना के तहत राज्य स्तर पर पहले 651 विजेता ग्राहकों और दूसरे स्थान पर आने वाले 1302 विजेता ग्राहकों को स्मार्टफोन तथा तीसरे स्थान पर आने वाले 1302 विजेताओं को स्मार्ट वॉच भेंट दी जाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

महावितरण की लकी डिजिटल ग्राहक योजना। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: महावितरण की लकी डिजिटल ग्राहक योजना के तहत राज्य स्तर पर पहले 651 विजेता ग्राहकों और दूसरे स्थान पर आने वाले 1302 विजेता ग्राहकों को स्मार्टफोन तथा तीसरे स्थान पर आने वाले 1302 विजेताओं को स्मार्ट वॉच भेंट दी जाएगी। इस योजना का पहला लकी ड्रा ऑनलाइन पद्धति से सोमवार को निकाला गया। इनमें से नागपुर परिमंडल क्षेत्र में 49 प्रथम स्थान (नागपुर जिले में 36 और वर्धा जिले में 13) वहीं दूसरे स्थान पर 98 ग्राहक (नागपुर जिला 72 और वर्धा जिला 26) और तीसरे स्थान के लिए 98 ग्राहक (नागपुर जिले से 72 और वर्धा जिले से 26) विजेता हैं। विजेता ग्राहकों की सूची महावितरण की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
अगला लकी ड्रॉ मई और जून 2025 में निकाला जाएगा। महावितरण ने ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करने वाले ग्राहकों का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से लकी डिजिटल ग्राहक योजना शुरू की है। लघु दाब (एलटी) बिजली उपभोक्ता जो अपने बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन करते हैं, इसके लिए पात्र होंगे। 1 जनवरी से 31 मई 2025 के बीच लगातार तीन अथवा उससे अधिक बिजली बिलों का भुगतान करके योजना का लाभ उठाने का अवसर ग्राहकों को दिया गया है।
प्रथम स्थान 49 और दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले 98 विजेता
नागपुर सर्कल में प्रत्येक उप-विभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 49 और दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले 98 विजेता ग्राहकों को पुरस्कार स्वरूप स्मार्टफोन दिए जाएंगे। वहीं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले 98 विजेता ग्राहकों को पुरस्कार के रूप में स्मार्ट वॉच दी जाएंगी। जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में है, उन्हें संबंधित विभागीय या उप-विभागीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। विजेताओं का सत्यापन किया जाएगा और उनके द्वारा जीते गए पुरस्कार उन्हें सौंप दिए जाएंगे, ऐसी जानकारी महावितरण ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अजय वहाने को बड़ी राहत: रिश्वत के आरोप से सब-रजिस्ट्रार दोषमुक्त, नागपुर की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला
आनंद साई अर्बन क्रेडिट सोसाइटी मामला: HC ने वसूली अधिकारी को रोका, 5 मार्च को मंत्री के सामने पेश होंगे निदेशक
नागपुर: पार्षद की मौजूदगी में गुंडागर्दी! पाइपलाइन ठीक करने पहुंचे OCW इंजीनियर पर हमला, FIR दर्ज
वणी में 62 ग्राम एमडी जब्त, खुला नागपुर का ‘डेथ नेटवर्क’; फोटोग्राफर निकला ड्रग्स का बड़ा सौदागर!
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
वेबसाइट और मोबाइल एप की सुविधा
अधिक जानकारी के लिए महावितरण की वेबसाइट www.mahadiscom.in पर संपर्क किया जा सकता है। डिजिटल तरीके से बिजली बिलों का भुगतान से समय, श्रम की बचत होती है। महावितरण ने ग्राहकों के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध कराई है। ग्राहकों को देय राशि पर 0.25 प्रतिशत डिजिटल बिजली बिल भुगतान की छूट दी जाती है। राज्य में 70 प्रतिशत से अधिक बिजली उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर रहे हैं। ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए लकी डिजिटल ग्राहक योजना लागू की गई है। ग्राहक नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, वॉलेट, कैश कार्ड, एनएसीएच, क्यूआर कोड, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
Nagpur mahavitaran lucky digital customer scheme announcement of winners of first lucky draw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BMC सुधार समिति की कमान अब शिंदे सेना के हाथ, संध्या विपुल दोषी निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
Feb 23, 2026 | 03:13 PMमहाराष्ट्र बजट सत्र 2026: अजित पवार को याद कर विधानसभा में भावुक हुए फडणवीस, अधूरा रह गया बजट का रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 03:03 PMआनी थी बारात, उठीं अर्थियां…जोधपुर में शादी से पहले 2 बहनों की संदिग्ध मौत, मामा के आरोपों से मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 03:01 PMशिंदे Vs एनसीपी: स्वीकृत पार्षद पद के लिए छिड़ी जंग, प्रकाश सर्वे और कप्तान मलिक के बीच फंसा पेंच
Feb 23, 2026 | 02:47 PMमिडिल-ईस्ट में बज गया जंग का अलार्म! भारत ने जारी किया ईरान छोड़ने का फरमान, हमले को तैयार है अमेरिकी सेना?
Feb 23, 2026 | 02:43 PMअकोला में 223 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारी शुरू, ओबीसी आरक्षण पर संशय बरकरार
Feb 23, 2026 | 02:41 PMBAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
Feb 23, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














