रेलवे का बड़ा फैसला: नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन अब स्थायी रूप से होगी नियमित, नासिक और इगतपुरी में भी ठहराव
Nagpur Madgaon Express: नागपुर-मडगांव (गोवा) स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने स्थायी रूप से नियमित कर दिया है। ट्रेन संख्या 11203/11204 अब नासिक रोड और इगतपुरी स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी।
- Written By: रूपम सिंह
नासिक रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Central Railway Regular Train Nagpur Madgaon Express: विदर्भ के साथ-साथ कोंकण और गोवा क्षेत्रों के बीच रेल कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत नागपुर और मडगांव (गोवा) के बीच चलने वाली विशेष (स्पेशल) ट्रेन को अब स्थायी रूप से नियमित सेवा में बदलने का निर्णय लिया गया है।
नासिक वासियों के लिए खुशी की बात यह है कि ये ट्रेनें नासिक रोड और इगतपुरी स्टेशनों पर भी रुकेंगी। इन ट्रेनों को अब नए नंबरों के साथ नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 01139/01140 नागपुर-मडगांव स्पेशल को अब नीचे दिए गए नए नंबरों और समय सारणी के अनुसार नियमित सेवा में परिवर्तित किया जा रहा है।
नागपुर से दोपहर 15:05 बजे करेगी प्रस्थान
वहीं, ट्रेन संख्या 11203 (नागपुर से मडगांव द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस) यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नागपुर से चलेगी, इसकी नियमित सेवा 16 मई से शुरू होगी। यह ट्रेन नागपुर से दोपहर 15:05 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 11204 (मडगांव से नागपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को मडगांव से छूटेगी। इसकी नियमित सेवा 17 मई से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन मडगांव से रात 20:00 बजे रवाना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
यह भी पढ़ें:- NEET पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार निकला फर्जी डॉक्टर: काउंसलिंग के नाम पर छात्रों से की लाखों की ठगी
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को विदर्भ उत्तर महाराष्ट्र, मुंबई के निकटवर्ती क्षेत्रों और पूरे कोंकण रूट के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके प्रमुख स्टॉपज नासिक रोड, इगतपुरी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, शेगाव, मलकापुर, भुसावल, कल्याण, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कंकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिचिम और करमाली।
ट्रेन के नियमित होने से अब गोवा और कोंकण जाने वाले नासिक सहित पूरे उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
