कुंभ मेला 2027: नासिक में अतिक्रमण हटाओ अभियान,अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण शुरू

Nashik Kumbh Mela: कुंभ मेला तैयारियों के तहत नासिक में सारडा सर्कल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 50 टपरी दुकानों को हटाया गया।
Kumbh Mela 2027: Anti-Encroachment Drive in Nashik; Major Crackdown on Illegal Structures; Road Widening Begins
कुंभ मेला तैयारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Kumbh Mela Encroachment Removal: पुराना नासिक कुंभ मेला की तैयारियों के तहत शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में महानगरपालिका ने शुक्रवार 9 मई को सारडा सर्कल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सारडा सर्कल से होटल चित्रकूट तक लगभग 500 मीटर क्षेत्र में स्थित करीब 50 टपरी दुकानों को हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक समस्या का समाधान प्रशासन ने इस व्यस्त मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है-कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भोड़ को देखते हुए संबंधित डीपी रोड को कम से कम 30 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है।

सारडा सर्कल से द्वारका मार्ग पर अवैध गैरेज, बैटरी और ट्रांसपोर्ट की दुकानों के कारण सुबह-शाम भारी जाम लगता था। सड़क के दोनों ओर बनी टपरी दुकानों और टीन शेडों के कारण चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से बाधित था।

कार्रवाई की विस्तृत जानकारी और अमला

मनपा ने योजनाबद्ध तरीके से इस अभियान को अंजाम दिया- अतिक्रमण निर्मूलन विभाग ने सुबह 5 बजे से ही तैयारी शुरू कर दी थी और 6 बजे से 5 जेसीबी मशीनों के साथ विश्वस शुरू हुआ। उपायुक्त सुवर्णा दखाणणे, विभागीय अधिकारी (पूर्व) हैमत झुटे तथा विभागीय अधिकारी (पश्चिम) चंदन घुगे सहित पूरी टीम मौके पर तैनात थी, अभियान में 5 जेसीबी 6 ट्रक तथा ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

प्रशासन ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण उनकी पक्की और कच्ची संरचनाएं ध्वस्त कर दी गई।

अब 500 मीटर का यह क्षेत्र खाली होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू होगा। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com