-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Railway Trains Delayed Nagpur Kalamna Kamptee Gondia Route
नागपुर में ट्रेनें क्यों अटक रहीं? कलमना- कामठी स्टेशन पर घंटों इंतजार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Railway Division: गोंदिया की ओर से आने वाली ट्रेनों को कामठी और कलमना स्टेशन पर घंटों रोके जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेल प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्था का हवाला दिया है।

नागपुर रेल मंडल, ट्रेन देरी, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur South East Central Railway: पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत गोंदिया की ओर से आने वाली ट्रेनों को अक्सर कामठी या कलमना स्टेशन पर घंटों के लिए रोका जा रहा है। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ नागपुर स्टेशन पर सवार होने के समय से पहुंचे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार की शाम को हावड़ा-मुंबई-मुंबई, गांधीधाम-खुर्दा रोड-गांधीधाम और अजमेर-पुरी एक्सप्रेस करीब एक घंटे से अधिक समय तक कलमना स्टेशन पर खड़ी रही। रेल प्रशासन के अनुसार, कार्य की अस्थायी व्यवस्था के तहत कुछ ट्रेनों को रोककर अन्य ट्रेनों को मार्ग दिया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की है। कुछ यात्रियों ने कहा कि काम महत्वपूर्ण है लेकिन यात्रियों को समय पर जानकारी न देना और वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध न कराना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी पैदा करता है। पानी, खान-पान या बस सुविधा नहीं होने के कारण यात्रा और अधिक काटदायक हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
मालगाड़ियों को प्राथमिकता
उल्लेखनीय है कि कामठी और कलमना स्टेशन एसईसीआर नागपुर मंडल के तहत, जबकि नागपुर स्टेशन मध्य रेल नागपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र में आता है। जब तक एसईसीआर न चाहे तब तक मध्य रेल नागपुर मंडल में ट्रेन को प्रवेश नहीं होने दिया जाता। हालांकि अंदरखाने में कहा जा रहा है कि एसईसीआर का ये स्पीड ब्रेकर मालगाड़ियों के लिए लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा में नियमों की धज्जियां? टेंडर खेल का भंडाफोड़, ठेकेदार एसोसिएशन का बड़ा आरोप
कोयला समेत अन्य जरूरी सप्लाई को बनाये रखने के लिए मालगाड़ियों को एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक प्राथमिकता दी जा रही है लेकिन इस लेटलतीफी का खामियाजा मध्य रेल नागपुर मंडल को भी भुगतना पड़ रहा है क्योंकि नागपुर स्टेशन पर ट्रेन देरी से आने पर यात्रियों के सवालों का जवाब भी उसे ही देना पड़ रहा है।
Railway trains delayed nagpur kalamna kamptee gondia route
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













