- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Lata Mangeshkar Hospital Successfully Treats Rare Uterine Disease Saves Two Women S Lives
नागपुर: लता मंगेशकर हॉस्पिटल में दुर्लभ गर्भरोग का सफल उपचार, दो महिलाओं का जीवन बचाया
नागपुर के लता मंगेशकर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने दो युवा महिलाओं का सफल कैंसर उपचार किया। जानें कैसे उनकी मेहनत ने जीवन बचाया।

Nagpur Hospital News: नागपुर, कार्यालय प्रतिनिधि। एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज एवं लता मंगेशकर हॉस्पिटल, हिंगना रोड, नागपुर के प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग ने इनवेसिव मोल और कोरियोकार्सिनोमा जैसे दुर्लभ व गंभीर रोगों से पीड़ित दो युवा महिलाओं का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया।
मोलर प्रेग्नेंसी में गर्भाशय में भ्रूण विकसित होने के बजाय अंगूर के गुच्छे जैसी असामान्य ऊतकों की वृद्धि होने लगती है। समय पर उचित उपचार न मिलने पर यह स्थिति गर्भाशय की दीवार में गहराई तक प्रवेश कर इनवेसिव मोल का रूप ले सकती है।
कुछ मामलों में गर्भाशय में छेद होकर पेट में अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। यदि उपचार अधूरा रह जाए तो यह रोग आगे चलकर कोरियोकार्सिनोमा कैंसर में परिवर्तित होकर शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
NEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश
नागपुर बनेगा एविएशन ट्रेनिंग हब: फ्लाइट सिम्युलेटर से घटेगी लागत, CPL छात्रों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा
दोनों मरीजों का पहले अन्य स्थानों पर मोलर प्रेग्नेंसी का निदान हुआ था और उनका सक्शन इवैक्यूएशन ऑपरेशन किया गया था। हालांकि उसके बाद आवश्यक नियमित फॉलोअप नहीं होने से बीमारी पर ध्यान नहीं दिया गया।
कुछ महीनों बाद तकलीफ बढ़ने पर दोनों महिलाओं को आगे की जांच और उपचार के लिए लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग ने जांच के बाद एक मरीज में इनवेसिव मोल और दूसरी में कोरियोकार्सिनोमा का सटीक निदान किया।
दोनों महिलाओं में 6 महीने पहले हुई गर्भावस्था मोलर प्रेग्नेंसी होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने समय पर उपचार और कीमोथेरेपी के माध्यम से सफल उपचार कर दोनों मरीजों की जान बचाई।
उपचार करने वाली विशेषज्ञ टीम में डॉ. अनुजा भालेराव, डॉ. सविता सोमलवार, डॉ. रोहिणी भोयर, डॉ. प्राजक्ता जुनेवार, डॉ. नीतू मेश्राम वाल्दे, डॉ. अश्विनी चंदनखेड़े, ऑन्को फिजिशियन डॉ. आशीष वैद्य और रेडियोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. काजल मित्रा शामिल थे।
इस कार्य में अधिष्ठाता डॉ. सजल मित्रा, उप अधिष्ठाता डॉ. विलास ठोंबरे तथा उप अधिष्ठाता व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नितिन देवस्थले का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
संस्थान के उपाध्यक्ष विधायक आशीष देशमुख ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की।
Nagpur lata mangeshkar hospital successfully treats rare uterine disease saves two women s lives
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Narada Muni: आज है नारद जयंती, जानिए किसने और क्यों दिया था नारद मुनि को बड़ा श्राप
May 02, 2026 | 02:48 PMपुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
May 02, 2026 | 02:43 PMपवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PMPCC चीफ जीतू पटवारी का BJP सरकार पर जुबानी हमला, 7 मई को चक्काजाम का ऐलान
May 02, 2026 | 02:39 PMधुले के ‘पांच कंदील’ क्षेत्र का बदलेगा चेहरा: 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक मार्केट, अतिक्रमणमुक्त शहर की ओर कदम
May 02, 2026 | 02:39 PMRatnagiri Education Department पर संकट: रत्नागिरी में प्रमुख पद रिक्त, नीतिगत फैसलों में आ रही देर
May 02, 2026 | 02:33 PMEnglish Proficiency Tests: विदेश जाना चाहते हैं? IELTS के अलावा इन पापुलर इंग्लिश टेस्ट से बढेंगी संभावनाएं
May 02, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM














