नागपुर में उद्घाटन से पहले ही धंसा कामठी फ्लाईओवर, ठेकेदारों की खुली पोल
Nagpur Bridge Damage Viral Video: नागपुर के एक पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नागपुर हुई बारिश के बाद उद्घाटन से पहले ही पुल के धंस चुका हैं।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर फ्लाईओवर धंसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Bridge Damage Viral Video: मानसून का मौसम आते ही देश भर में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। देश भर में मूसलाधार बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण भिन्न-भिन्न प्रकार की घटनाएं देखने को मिल रही है, जैसे- सड़कों पर गड्ढे पड़ना, पुल का बहना, नदियों में उफान होना।
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि यह पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया। दरअसल, नागपुर शहर में न्यू कामठी और ड्रैगन पैलेस को जोड़ने वाला एक पुल बनाया जा रहा था। इस पुल का काम 5 सालों से चल रहा है। यह पुल लगभग बनकर तैयार था, लेकिन नागपुर में हो रही लगातार बारिश के बाद यह पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रमानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। यहां पर सड़क पर करीब 3 फुट गहरा गड्ढा बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल होने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
मांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
नागपुर में उद्घाटन से पहले धंसा पुल, 5 साल से हो रहा था ब्रिज का निर्माण #Nagarpur #ATVideo #MumbaiMetro #Monsoon2025 #maharashtrarainspic.twitter.com/UZ0m8fbRq3 — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) July 11, 2025
65 करोड़ की लागत से बना पुल
नागपुर के कामठी में यह फ्लाईओवर का काम पिछले 5 सालों से चल रहा था। इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। यह रमानगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जा रहा था। यह फ्लाईओवर न्यू कामठी से लेकर ड्रैगन पैलेस परिसर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।
ठेकेदारों की लापरवाही का लगाया आरोप
नागपुर में बीते 3 दिनों से ऑरेंज अलर्ट जारी था, जिसके कारण लगातार तेज बारिश हो रही थी। इसी मूसलाधार बारिश के कारण पुल धंस गया। इस घटना पर लोगों ने अब सवाल खड़े कर दिए है। इस घटना से पुल के निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता और ठेकेदारों की लापरवाही को सामने लाकर रख दिया।
यह भी पढ़ें- क्यों रद्द की गई हिंदी की अनिवार्यता? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया असली कारण
यहां के लोगों ने इस पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल किया। वायरल होने के बाद इसे भ्रष्टाचार बताया और साथ ही में करोड़ो रुपयों के घोटाले की भी आशंका जताई। नागपुर में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसके कारण प्रशासन के काम पर सवाल खड़े किए जा चुके है।
