- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Maharashtra Tiger Conservation Fund Misuse Scandal Vidarbha News
महाराष्ट्र में बाघ संरक्षण फंड में बड़ा खेल: 40 करोड़ रुपये दूसरी जगह खर्च, विदर्भ के हक पर प्रशासन का ‘पंजा’
महाराष्ट्र में टाइगर संरक्षण के लिए निर्धारित 40.73 करोड़ का फंड अन्य कार्यों में खर्च होने का मामला, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल।

Maharashtra Tiger Conservation Fund: महाराष्ट्र में टाइगर संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास हैबिटेट के लिए निर्धारित 40.73 करोड़ से अधिक की राशि कथित रूप से अन्य कार्यों में उपयोग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह फंड संरक्षित क्षेत्रों में टाइगर संरक्षण के लिए था, लेकिन इसे तेंदुआमानव संघर्ष और वन विभाग के कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किया गया। परियोजनाओं से प्रभावित वन क्षेत्रों की भरपाई के लिए यह राशि प्रोजेक्ट डेवलपर्स से ली जाती है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, यह फंड केवल टाइगर संरक्षण, आवास विकास और इकोडेवलपमेंट के लिए ही उपयोग होना चाहिए। रिकॉर्ड के अनुसार, 16.56 करोड़ जुन्नर क्षेत्र में तेंदुआ संघर्ष प्रबंधन पर खर्च किए गए। इसमें जाल, ट्रैप केज, जागरूकता बोर्ड, यूनिफॉर्म, प्रशिक्षण उपकरण, कैमरे और आग बुझाने का यंत्र शामिल हैं।
इस राशि में ठाणे से 7 करोड़, मेलघाट टाइगर रिजर्व से 7.33 करोड़ और सह्याद्री टाइगर रिजर्व से 2.17 करोड़ लिए गए। इसके अलावा 24.17 करोड़ प्राइमरी रिस्पॉन्स टीम और रैपिड रिस्पॉन्स टीम के वेतन में खर्च किए गए। साथ ही 24.84 लाख सोशल फॉरेस्ट्री विभाग को भी ट्रांसफर किए गए, जिसका टाइगर संरक्षण से सीधा कोई संबंध नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे न्यूज़: कैब ड्राइवर ने काट ली यात्री की उंगली, किराए को लेकर दोनों में हुई थी बहस
‘विखे-पाटिल के बेटी-दामाद ने किया 100 करोड़ का घोटाला’, सांसद निलेश लंके के सनसनीखेज आराेपों से सियासी हड़कंप
अमरावती: पार्षद मुन्नजर अली को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के फैसले पर लगा स्टे
भिवंडी के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
डायवर्जन नियमों का उल्लंघन
जिलेवार खर्च में अमरावती 87.67 लाख, चंद्रपुर 4.15 करोड़, संभाजी नगर 57.17 लाख, धुले 1.36 करोड़, गडचिरोली 2.35 करोड़, कोल्हापुर 14.83 लाख, नागपुर 4.82 करोड़, नाशिक 44 लाख, पुणे 76.42 लाख, ठाणे 2.32 करोड़, यवतमाल 47.49 लाख शामिल हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह डायवर्जन नियमों का उल्लंघन है और इससे टाइगर संरक्षण प्रभावित हो सकता है। विदर्भ में बढ़ते मानववन्यजीव संघर्ष के बीच इस मुद्दे ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश व्याध्र प्रकल्प में करोड़ के फंड का ब्याज जमा है। यह ब्याज की राशि जुन्नर प्रादेशिक विभाग को तेंदुआ और मानव के बिच संघर्ष रोकने के लिए दें दिया है। एक ही प्रादेशिक वन्य विभाग को मंत्रालय स्तर पर यह निधि देने से अन्य प्रादेशिक वन विभाग के प्रति अन्याय हुआ है।
इस भेदभाव पूर्ण रवैये से विशेष कर विदर्भ का बड़ा नुकसान हुआ है। चंद्रपुर में करीब 34 लोगों पर बाघों ने हमले करने कि घटना हुई है,वही मेलघाट में करीब 8 वारदात हुई है। इतना गंभीर विषय होने के बावजूद शासन और प्रशासन पूरी तरह दुर्लक्षित होने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।
Maharashtra tiger conservation fund misuse scandal vidarbha news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थिएटर के बाद अब OTT पर गरजेगी ‘बॉर्डर 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे सनी देओल की देशभक्ति फिल्म
Mar 19, 2026 | 03:27 PMपुणे न्यूज़: कैब ड्राइवर ने काट ली यात्री की उंगली, किराए को लेकर दोनों में हुई थी बहस
Mar 19, 2026 | 03:25 PM‘सरकार सही चीज कर रही है…’ शशि थरूर के बाद कांग्रेस के इस दिग्गज ने ईरान वॉर पर किया मोदी सरकार का समर्थन
Mar 19, 2026 | 03:23 PMभंडारा: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग की मौत, साकोली के एकोडी बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, ग्रामीण भयभीत
Mar 19, 2026 | 03:21 PMवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महंगी कार से पशु चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 15.30 लाख का माल बरामद
Mar 19, 2026 | 03:20 PMसिरोंचा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत: होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, ठप हो रहा होटल व्यवसाय
Mar 19, 2026 | 03:18 PMमध्य-पूर्व में बढ़ा तेल संकट, हजारों सैनिकों की तैनाती के बीच ट्रंप के सामने बड़ी दुविधा, क्या होगा अगला कदम?
Mar 19, 2026 | 03:14 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM













