- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Gittikhadan Van Driver E Cigarette Minor Boy Police Case
Nagpur: स्कूल के वॉशरूम में धुआं उड़ा रहा था 6वीं का छात्र, पूछताछ में ‘नशे वाले खेल’ का हुआ पर्दाफाश
- Written By: प्रिया जैस
E-cigarette Addiction: नागपुर में शर्मनाक मामला। कोचिंग वैन चालक ने 12 साल के मासूम को लगाई ई-सिगरेट की लत। स्कूल के वॉशरूम में धुआं उड़ाते पकड़ा गया बच्चा। पुलिस ने दर्ज किया केस।

ई-सिगरेट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Crime News: कोचिंग क्लास ले जाने वाले वैन चालक ने 12 वर्षीय स्कूली छात्र को ही ई-सिगरेट की लत लगा दी। स्कूल में बालक को सिगरेट का धुआं उड़ाते देखा गया और तब जाकर यह चौंकाने वाला मामला सामने आया। गिट्टीखदान पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर वैन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी पेंशननगर निवासी वरुण सुधीर सोनी (24) बताया गया। पीड़ित बच्चा राघव (नाम बदला हुआ) के पिता सिटी पुलिस में ही हेडकांस्टेबल हैं। वह तेलंगखेड़ी के एक स्कूल में छठवीं कक्षा का छात्र है और कोचिंग के लिए गिट्टीखदान परिसर में स्थित अकादमी में जाता है। अकादमी द्वारा ही बच्चों को लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है। राघव वरुण की वैन से जाना-आना करता है।
राघव की तबीयत खराब हुई
10 जनवरी को उसकी स्कूल वैन के चालक ने मां को फोन कर जानकारी दी कि राघव की तबीयत खराब है। उसे लेने नीचे आ जाए। मां राघव को घर ले गई। राघव ने बताया कि स्कूल छूटने के बाद उसे चक्कर आ गया था और हाथ-पैर ठंडे हो गए थे। कुछ देर बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई। शाम को क्लास टीचर ने राघव के पिता को फोन किया और 12 जनवरी को उन्हें स्कूल बुलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ की कामयाबी: भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कराए गए 52 और लोग, अब तक 745 को नया जीवन
नागपुर को चमकाने की मुहिम, 21 जून तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, खुद मैदान में उतरीं महापौर
नागपुर के सीताबर्डी में अवैध हुक्का पार्लर पर क्राइम ब्रांच का छापा, मालिक-मैनेजर समेत 11 पर केस दर्ज
परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
माता-पिता स्कूल गए तो मुख्याध्यापिका और टीचर ने बताया कि राघव को स्कूल के वॉशरूम में ई-सिगरेट का सेवन करते देखा गया था। यह सुनकर माता-पिता सकते में आ गए। दोनों ने राघव को फटकार लगाकर ई-सिगरेट के बारे में पूछा। राघव ने बताया कि उसे कोचिंग अकादमी ले जाने वाले वैन चालक वरुण ने ई-सिगरेट दी है।
यह भी पढ़ें – ‘तूने जो कमाया है उसे गंवा मत देना’, सचिन तेंदुलकर ने ऐसा क्या कहा कि बालासाहेब को देनी पड़ गई थी चेतावनी
सिगरेट खरीदने के लिए चुराए पैसे
वह अक्सर उसे सिगरेट पीने देता था और उसे अच्छा भी लग रहा था। वरुण ने ही उसे अपने लिए खुद की सिगरेट खरीदने के लिए कहा था। इसके लिए राघव ने पालकों से छिपकर पर्स से 500 रुपये लेकर वरुण को दिए थे। वह एक अन्य छात्र को भी ई-सिगरेट बेचने वाला है। मां ने तत्काल वरुण को फोन कर स्कूल बुलवाया।
मुख्याध्यापिका और टीचर के सामने पूछताछ करने पर वरुण ने राघव को सिगरेट बेचने की बात कबूल की। बुधवार को परिजनों ने इस प्रकरण की शिकायत गिट्टीखदान पुलिस से की। पुलिस ने वरुण के खिलाफ कोटपा एक्ट और किशोर न्याय (देखभाल व संरक्षण) कानून सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसे सूचना पत्र देकर छोड़ा है।
Nagpur gittikhadan van driver e cigarette minor boy police case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














