Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंत्रालय नौकरी घोटाला: नागपुर EOW के हत्थे चढ़ा दूसरा आरोपी, 200 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

Nagpur News: नागपुर EOW ने मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी विजय पाटणकर को गिरफ्तार किया। इससे पहले मास्टरमाइंड लॉरेंस हैनरी पकड़ा जा चुका था।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 16, 2025 | 08:41 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Job Scam News: मंत्रालय में लिपिक सहित विविध पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी वाठोड़ा निवासी विजय पाटणकर बताया गया। खबर मिली है कि आरोपी अब तक 200 से ज्यादा उम्मीदवारों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं। इसके पहले पुलिस मामले के मुख्य आरोपी म्हालगीनगर निवासी लॉरेंस हैनरी (45) को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने लॉरेंस की पुलिस हिरासत ली। उससे पूछताछ में विजय का नाम सामने आया। कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को वह ईओडब्लू की टीम के हाथ लग गया।

इस मामले में शिल्पा उदापुरे (40), वसंतकुमार उर्फ ​​वसंतराव उदापुरे (60), नितिन साठे (41), सचिन डोलस (45) और बाबर (55) नामक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। विजय और लारेंस मिलकर यह रैकेट चला रहे थे जिसमें शिल्पा की भी अहम भूमिका थी।

कैसे हुआ खुलासा?

यह मामला तब प्रकाश में आया जब सुगतनगर निवासी राहुल तायड़े ने पुलिस से शिकायत की। राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2019 में मुंबई स्थित मंत्रालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। यह काम करवाने के लिए उससे 9.55 लाख रुपये लिए गए।

आरोपी बाकायदा मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में ले गए। उसका मंत्रालय के ही एक केबिन में इंटरव्यू लिया गया। आरोपियों ने राहुल को मंत्रालय का फर्जी पहचानपत्र भी दे दिया था जिससे वह बिना रोक-टोक के भीतर आवाजाही कर सके।

200 ज्यादा लोगों को लगया चूना

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह राज्य भर में अनेक उम्मीदवारों को शिकार बना चुका है। शुरुआत में पुलिस का अनुमान था कि फ्रॉड 1.50 करोड़ रुपये का है लेकिन मामला दर्ज होने के बाद लगातार पीड़ित सामने आ रहे हैं और संख्या 200 के पार होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:- PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक BJP का ‘सेवा पखवाड़ा’, देशभर में होंगे कार्यक्रम

नागपुर में राहुल के अलावा 4 पीड़ितों ने शिकायत की थी। हुड़केश्वर पुलिस थाने के अलावा चंद्रपुर और वर्धा में भी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं। आरोपी एक तरह से मंत्रालय में ही अपना रैकेट चला रहे थे। उम्मीदवार को प्रवेशपत्र दिलाकर बाकायदा एक केबिन में साक्षातकार लिया जाता था। वहां आरोपी के नाम की प्लेट भी लगी होती थी।

इससे मंत्रालय के भी कुछ लोगों के गिरोह से संबंध होने का संदेह है। पहले आसानी से मंत्रालय में प्रवेश मिल जाता था लेकिन इसके लिए किसी न किसी अधिकारी की अनुमति आवश्यक होती थी। मंत्रालय में आरोपियों को केबिन मिल जाना बड़े आश्चर्य की बात है।

Nagpur eow job scam vijay patankar arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 08:41 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

मनपा चुनाव: अब 22 नवंबर तक दे सकेंगे आपत्तियां, चुनाव आयोग ने बढ़ाई समयसीमा

2

सावनेर में गूंजी चुनावी गर्जना, होली चौक बनेगा सियासत का केंद्र, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

3

नागपुर के रेलवे ट्रैक पर लौटे अपराधी! ‘लोचा गैंग’ ने बदला धंधा, RPF बेखबर, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

4

नागपुर: मनपा दफ्तर से 6 टीवी गायब! अधिकारियों को नहीं पता कहां गए स्क्रीन, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.