- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Encroachment Drive Illegal Plots Demolished 4 Zones Action
9 अवैध प्लॉट निर्माण ध्वस्त, 1 ट्रक सामान जब्त, 4 ज़ोन में हुई अतिक्रमण कार्रवाई
Nagpur Encroachment Drive: नागपुर मनपा की बड़ी कार्रवाई में 4 ज़ोन में अतिक्रमण हटाया गया। वाठोड़ा में 9 अवैध प्लॉट ध्वस्त और गांधीबाग में 1 ट्रक सामान जब्त किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

9 अवैध प्लॉट निर्माण ध्वस्त, 1 ट्रक सामान जब्त (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Corporation: मंगलवार को नेहरूनगर ज़ोन अंतर्गत वाठोड़ा स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने उस समय लोगों में खलबली मच गई, जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता कार्रवाई के लिए दलबल के साथ वहां पहुंचा। बताया जाता है कि कॉलेज के ठीक सामने मनपा की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉट तैयार कर लिए थे। इतना ही नहीं, इन प्लॉटों के चारों ओर सुरक्षा दीवार भी बना ली गई थी।
सूचना मिलने पर मनपा ने अपनी जमीन कब्जे से मुक्त कराने का निर्णय लिया। मंगलवार को पहुंची टीम ने 9 प्लॉटों के चारों ओर बनाई गई सुरक्षा दीवारें ध्वस्त कर दीं। साथ ही अन्य अवैध निर्माणों पर भी बुलडोज़र चलाया गया।
जोनवार कार्रवाई
धरमपेठ ज़ोन: टीम ने ज़ोन कार्यालय से सिताबर्डी मेन रोड होते हुए व्हेरायटी चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क के दोनों किनारों पर लगे अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं। दोपहर के बाद भी यह कार्रवाई जारी रही।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर अस्पताल में अव्यवस्था, तैयार शौचालय फिर भी बंद, जीएमसी में मरीजों की परेशानी
नागपुर में ढाबों-रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब, प्रशासन पर सवाल; कार्रवाई की मांग तेज
44 डिग्री में बिजली गुल! नागपुर में गर्मी और कटौती से जनता का हाल बेहाल; शिकायतों के बावजूद राहत नहीं
BJP रैली पर भड़की महिला के गुस्से पर गिरीश महाजन का आया रिएक्शन, बोले- क्या पहले ऐसे प्रदर्शन…
नेहरूनगर ज़ोन: टीम ने वाठोड़ा रोड स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज के सामने कार्रवाई की। यहां मनपा की भूमि पर बने अनुमानित 9 खाली प्लॉटों पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री वॉल, तारों की बाड़ और अन्य निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
लक्ष्मीनगर ज़ोन: टीम ने प्रतापनगर चौक से दक्षिण अंबाझरी रोड परिसर तक तथा फिर वापस प्रतापनगर से अंबाझरी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़कों के दोनों ओर लगे अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं।
गांधीबाग ज़ोन: टीम ने महल चौक से बडकाश चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जो पूरे दिन जारी रही। इस दौरान सड़कों के दोनों किनारों पर बने अवैध ठेले और दुकानें हटाई गईं।
ये भी पढ़े: पत्नी की हत्या करने 4 बार देखी ‘दृश्यम’, CCTV से खुली पोल, हर दिन पुलिस से पूछता- मेरी पत्नी मिली?
सामान की हुई जब्ती
गांधीबाग ज़ोन की कार्रवाई के दौरान अब तक लगभग 1 ट्रक सामान जब्त किया गया है। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। नेहरूनगर ज़ोन की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त विकास रायबोले उपस्थित थे। अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त हरिश राऊत और प्रवर्तन अधीक्षक संजय कांबले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Nagpur encroachment drive illegal plots demolished 4 zones action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये पॉलिटिकल टेररिज्म कहलाता है’, पीएम मोदी पर मलिकार्जुन खड़गे की विवादित के सपोर्ट में संजय राउत
Apr 22, 2026 | 02:08 PMPM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PMToronto के बीच लगा बर्फ का पहाड़, ड्रेक के नए एल्बम ‘Iceman’ के अनोखे प्रमोशन ने मचाया भारी बवाल
Apr 22, 2026 | 01:58 PMपरतवाड़ा के CCTV बाहर आते हैं, तो अजित दादा के हादसे के क्यों नहीं? अमोल मिटकरी का तीखा सवाल
Apr 22, 2026 | 01:58 PMवेकोलि चंद्रपुर में भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ इंटक का मौन प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन चेतावनी
Apr 22, 2026 | 01:50 PMKumbh Rashifal Today: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए क्या बोल रहा है राशिफल!
Apr 22, 2026 | 01:47 PMनागपुर अस्पताल में अव्यवस्था, तैयार शौचालय फिर भी बंद, जीएमसी में मरीजों की परेशानी
Apr 22, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM













