-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Clouds Put A Break Heat Of Sun Temperature Of Vidarbha Dropped
Nagpur News: सूरज की तपिश पर बादलों ने लगाया ‘ब्रेक’, विदर्भ के तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
- Written By: आंचल लोखंडे
पिछले एक हफ्ते से चिलचिलाती गर्मी से त्रस्त विदर्भ के नागरिकों को शनिवार को आकाश में घने बादलों ने बड़ी राहत दी। बादलों ने सूर्य की तीव्र किरणों को रोक दिया और पूरे क्षेत्र का तापमान कम कर दिया।

विदर्भ के तापमान में गिरावट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: पिछले एक हफ्ते से चिलचिलाती गर्मी से त्रस्त विदर्भ के नागरिकों को शनिवार को आकाश में घने बादलों ने बड़ी राहत दी। बादलों ने सूर्य की तीव्र किरणों को रोक दिया और पूरे क्षेत्र का तापमान कम कर दिया। हालांकि, उमस और गर्म हवाएं शरीर को परेशान करती रहीं। पिछला पूरा सप्ताह विदर्भवासियों के लिए अत्यधिक तपन और कष्टदायक रहा। चंद्रपुर, ब्रम्हपुरी और अकोला जैसे शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिसके चलते ये शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गए थे।
नागपुर सहित अन्य शहरों में भी तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और पूरे विदर्भ क्षेत्र में सूर्य ने अपनी प्रचंड तपिश से कहर बरपाया। इस भीषण गर्मी ने आम नागरिकों को बुरी तरह परेशान कर दिया था। इस बीच, मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से अवकाली बारिश और तूफान की संभावना व्यक्त की थी, और यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ। शनिवार सुबह तापमान अपेक्षाकृत अधिक था, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और आकाश में घने बादल छा गए। इन बादलों ने सूर्य की तीव्र किरणों को रोकते हुए तापमान में उल्लेखनीय गिरावट ला दी।
ब्रम्हपुरी का तापमान सर्वाधिक
नागपुर का तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 42.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, चंद्रपुर में तापमान 3.4 डिग्री घटकर 42 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, ब्रम्हपुरी में शनिवार को भी तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उस दिन विदर्भ का सर्वाधिक तापमान था। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी बादलों के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
बेमौसम बारिश और तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अप्रैल के पूरे महीने नागरिकों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब महीने का अंत और मई की शुरुआत अपेक्षाकृत तापमुक्त रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मई के पहले सप्ताह में तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन उसके बाद पुनः बढ़ने का अनुमान है।
महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भिवापुर में हल्की बारिश
भिवापुर तहसील में शनिवार शाम 6 से 7 बजे के बीच तेज़ आंधी और हल्की बारिश ने दस्तक दी। अचानक आए तेज हवाओं ने स्थानीय नागरिकों में हलचल मचा दी। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां और पत्ते टूटकर गिरने की घटनाएँ भी सामने आईं। बारिश के चलते वातावरण में थोड़ी ठंडक जरूर महसूस हुई, लेकिन इस हल्की बारिश का किसानों पर खास असर नहीं पड़ा। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच किसानों को उम्मीद थी कि बारिश से उन्हें राहत मिलेगी और फसलों को भी फायदा पहुंचेगा। हालांकि, बारिश की मात्रा बहुत कम होने के कारण यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। किसानों को जिस मात्रा में वर्षा की आवश्यकता थी, वह नहीं मिल पाई, जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा।
विदर्भ का तापमान
| जिला | तापमान |
|---|---|
| अकोला | 43.9 डिग्री सेल्सियस |
| अमरावती | 42.8 डिग्री सेल्सियस |
| भंडारा | 41.0 डिग्री सेल्सियस |
| बुलढाणा | 37.6 डिग्री सेल्सियस |
| ब्रह्मपुरी | 44.2 डिग्री सेल्सियस |
| चंद्रपुर | 42.0 डिग्री सेल्सियस |
| गडचिरोली | 42.2 डिग्री सेल्सियस |
| गोंदिया | 40.9 डिग्री सेल्सियस |
| नागपुर | 42.6 डिग्री सेल्सियस |
| वर्धा | 42.6 डिग्री सेल्सियस |
| वाशिम | 41.4 डिग्री सेल्सियस |
| यवतमाल | 42.4 डिग्री सेल्सियस |
Nagpur clouds put a break heat of sun temperature of vidarbha dropped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














