नागपुर: चाचेर में बिना मंजूरी के बना डाली नाली! सरपंच पर भड़के ग्रामीण, जिला परिषद CEO से की ये मांग

Nagpur Gramin News: नागपुर के चाचेर में अचानक रात में ग्रामसभा बुलाई गई, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। वार्ड 4 की नाली निर्माण पर बिना तकनीकी मंजूरी काम होने पर भी सवाल उठे।
Nagpur chaacher-gramsabha-controversy-nagpur-nala-work-questions
जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपते चाचेर के ग्रामीण (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Chacher Gram Sabha Dispute: नागपुर जिले की मौदा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाचेर में 18 अगस्त होने वाली ग्रामसभा को स्थगित कर इस सभा की 24 अगस्त की रात को 10 बजे दवंडी कर यह सभा 25 अगस्त को बुलायी गई। अचानक बुलाई गई इस ग्राम सभा से नागरिकों में ग्राम पंचायत प्रशासन के विरोध में नाराजी का वातावरण पैदा हुआ व ग्रामसेवक सरपंच लुंबिनी कलारे के विरोध में रोष जताया।

बताया गया कि ग्रामसभा में वार्ड चार की भूमिगत नाली के काम पर प्रश्नचिन्ह उपस्थित किया गया है। यह काम 80 प्रतिशत पूरा होने के बाद भी पंचायत समिति की ओर से इस काम की तकनीकी मंजूरी नहीं लेते हुए काम पूरा किया गया।

काम सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग, लोकनिर्माण विभाग की सड़क से लगकर किया गया है। उस विभाग से किसी भी प्रकार का पत्रव्यवहार नहीं करके काम पूरा होने की जानकारी ग्रामसभा में दी गई। उसी के साथ गांव में किसी भी सड़क पर मुरुम नहीं डालने के बाद भी उस काम के लिए लेबर बताकर मजूरी की रकम सरपंच द्वारा उनके ससुर व देवर तथा अन्य नागरिकों के नाम पर मुरुम डालने के पैसे निकाले गये। इसलिए ग्रामवासियों में प्रचंड रोष निर्माण हुआ।

पंचायत प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप

ग्राम पंचायत के कार्यभार विषय पर गंभीर सवाल उपस्थित किये गये। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि गांव के गरीब लोगों के जनता के टैक्स से जमा हुआ पैसा गलत मार्ग से खर्च हो रहा है। इस पैसे में ग्राम पंचायत प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोपी लगाया गया।

ग्राम पंचायत में दो वर्षों से चल रहे कार्यों में गड़बड़ी व आर्थिक अनियमितता की जांच करके संबंधित सरपंच व ग्राम अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी को तथा मौदा पंचायत समिति के बीडीओ विजय झिंगरे के नाम लिखा निवेदन पंचायत विस्तार अधिकारी शरद दोनों को सौंपा गया।

इस समय विकास झाड़े, एकनाथ बबलू टेंबरे, धर्मराज बावनकुले, दिनकर आंबीलडुके, कैलास सोमनाथे, राहुल सोमनाथे, शुभम कुलरकार, कृष्णा आंबिलडुके, नंदू देशमुख आकाश साखरवाडे, रोहित आंबिलडुके, अश्विन शेंडे समेत अन्य लोगों ने की है।

इस बारे में ग्राम पंचायत चाचेर की सरपंच लुंबिनी महेश कलारे व सचिव कोडापे से पूछने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौदा तहसील के चाचेर ग्राम पंचायत के अंतर्गत सभी काम कानून व शर्त के अनुसार व प्रामाणिकता से पूरे किये गये हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी नहीं हुई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com