नागपुर में ‘बर्ड फ्लू’ का तांडव! 1000 मुर्गियों का नरसंहार, 14 हजार अंडे जमीन में गाड़े गए
Bird Flu Nagpur Latest News: नागपुर बर्ड फ्लू अपडेट। सेमिनरी हिल्स में 1,000 मुर्गियां मारी गईं, 14,000 अंडे नष्ट। 10 किमी क्षेत्र में अलर्ट और चिकन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में बर्ड फ्लू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Seminary Hills Hatchery H5N1: नागपुर के सेमिनरी हिल्स स्थित शासकीय अंडा हैचरी (अंडी उबवणी केंद्र) में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र की 1,000 से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया है और लगभग 14,000 अंडों को जमीन में गाड़कर नष्ट कर दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों में इस केंद्र में बड़ी संख्या में मुर्गियों की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज’ भेजा गया था। प्रयोगशाला द्वारा बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि किए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
10 किमी का इलाका निगरानी में, चिकन बिक्री पर रोक
महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने हैचरी के 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है, ताकि सर्दी-खांसी के मरीजों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में चिकन और अंडों की बिक्री, मुर्गियों की खरीदी-बिक्री और कुक्कुट आहार के व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही, पक्षियों से संबंधित किसी भी कार्यक्रम या कृषि प्रदर्शनी पर रोक लगा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
कर्मचारियों को दी गईं दवाइयां
हैचरी के 30 कर्मचारी सीधे तौर पर इन संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के तौर पर इन सभी कर्मचारियों को 10 दिनों की दवाइयां वितरित की हैं। निगम की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि संक्रमण का कोई भी मानवीय लक्षण समय रहते पकड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें – अशोक खरात ने जयंत पाटिल को कराया ‘रक्तस्नान’, BJP नेता के दावे से गरमाई राजनीति, पूरा कनेक्शन आया सामने
प्रशासन ने पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से बचने, मरे हुए पक्षियों को कभी भी नग्न हाथों से न छूने, पक्षी को दाना देने वाले बर्तनों को रोजाना कीटाणुरहित करने, कच्चा मांस या अंडे संभालते समय दस्तानों का प्रयोग करने, मांस और अंडों को हमेशा 100 डिग्री सेल्सियस पर अच्छी तरह पकाकर ही खाने, अधपका मांस या अंडे न खाने की अपील जनता से की।
