Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई

Nagpur Encroachment Drive: नागपुर मनपा ने भारी बारिश के बीच भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। अवैध निर्माण, दीवारें और जर्जर इमारतें हटाकर सड़क व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 29, 2026 | 02:51 PM

नागपुर मनपा, अतिक्रमण हटाओ, जर्जर इमारत,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Anti Encroachment Action: नागपुर मनपा के प्रवर्तन विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद कई इलाकों में जहां अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की वहीं बारिश के दौरान किसी भी अनहोनी को टालने के लिए जर्जर इमारत पर भी बुलडोजर चलाया, साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए यह कार्रवाई दिनभर शहर के विभिन्न इलाकों में जारी रही।

कार्रवाई के तहत न केवल सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया बल्कि अवैध दीवारों और खतरनाक हो चुकीं इमारतों को भी ढहा दिया गया। कार्रवाई में सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग के विभिन्न दस्तों ने हिस्सा लिया।

रास्ता रोककर बनाई गई 75 मीटर लंबी दीवार ध्वस्त

इस अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक आसीनगर जोन के अंतर्गत कामठी रोड पर लाल गोदाम के पास की गई। यहां स्लम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और चरणदास स्वामी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी द्वारा ‘बेघर गृह निर्माण सहकारी संस्था’ के आने-जाने के रास्ते पर अवैध रूप से लगभग 75 मीटर लंबी दीवार बना दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक

महाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण

गोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले

CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र

इस अवैध दीवार को 2 जेसीबी मशीनों की सहायता से पूरी तरह तोड़ दिया गया, यह एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई थी जिसे आसीनगर जोन के दस्ते, केंद्रीय अतिक्रमण दस्ते और प्रन्यास के दस्ते ने मिलकर अंजाम दिया, मौके पर सहायक आयुक्त प्रवर्तन संजय कांबले, आसीनगर जोन के उप-अभियंता प्रदीप सरपाटे, सहायक अभियंता मोहम्मद रफीक और प्रन्यास के उपविभागीय अधिकारी कमलेश टेंभुर्णे व मनोहर पाटिल आदि अधिकारी मौजूद थे।

अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ मनपा ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसीनगर परिसर के आवडे बाबू चौक (लष्करीबाग) स्थित मनपा के एक जर्जर प्राथमिक स्कूल की इमारत को भी गिरा दिया। यह इमारत बेहद खस्ताहाल अवस्था में थी और इसके कभी भी भरभराकर गिरने की आशंका बनी हुई थी। खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने 1 जेसीबी की मदद से पूरी तरह से जर्जर हो चुकी इमारत को ढहाने की कार्रवाई की।

शाम को भी जारी रहा एक्शन

अतिक्रमण के खिलाफ मनपा का यह एक्शन शाम के समय भी नहीं रुका। शाम के बाद रानी दुर्गावती चौक पर अतिक्रमण निर्मूलन की कार्रवाई शुरू की गई। यहां भी रास्ते के दोनों ओर फुटपाथ पर लगे अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने का काम किया गया।

यह भी पढ़ें:-CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र

इस कार्रवाई के दौरान दस्ते ने 3 अवैध ठेलों को भी जब्त किया। देर शाम तक कार्रवाई निरंतर जारी थी। सीताबर्डी परिसर में मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक और वापस सीताबर्डी मेन रोड तक सड़क के दोनों ओर और फुटपाथों पर कब्जा जमाए अवैध ठेलों तथा दुकानों को हटाया गया।

इसी महल परिसर में महल चौक से बड़कस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर तक चली कार्रवाई में दस्ते ने सड़कों और फुटपाथों को अवैध दुकानों और ठेलों से मुक्त कराया।

Nmc anti encroachment drive dilapidated building demolition nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Anti-Encroachment Drive
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.