अपग्रेड होंगे नागपुर के 11 प्रमुख चौराहे, मनपा करेगी पुनर्गठन, पैदल यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता

Nagpur News: नागपुर के 11 प्रमुख चौराहों को अपग्रेड करने के लिए मपना ने कदम उठाया है। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने इस काम को नवंबर तक पूरे करने के आदेश दिए है।
Nagpur News: नागपुर के 11 प्रमुख चौराहों को अपग्रेड करने के लिए मपना ने कदम उठाया है। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने इस काम को नवंबर तक पूरे करने के आदेश दिए है।
मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur 11 Major Intersections: नागपुर शहर में बढ़ते यातायात के अनुरूप एक सुसंगत यातायात व्यवस्था बनाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नागपुर महानगर पालिका (मनपा) ने शहर के 11 प्रमुख चौराहों के पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया है। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने शनिवार को इन चौराहों पर चल रहे काम का निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाकी बचे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, कार्यकारी अभियंता रवींद्र बुंधाडे, राजेंद्र राठोड़, उप अभियंता राहुल देशमुख और कनिष्ठ अभियंता आनंद लामसोंगे उपस्थित थे।

11 प्रमुख चौराहे

आयुक्त ने वीसीए चौक, अशोका होटल चौक, लिबर्टी टॉकीज चौक, लक्ष्मीभुवन चौक, माटे चौक, अलंकार टॉकीज चौक, विद्यापीठ लाइब्रेरी चौक, वंजारी नगर पानी टंकी चौक, जाधव चौक, अग्याराम देवी चौक में चल रहे काम का निरीक्षण किया। काम के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने काम को नवंबर महीने में पूरा करने का आदेश दिया।

उन्होंने एसटी स्टैंड के पास यातायात में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया। इस योजना का उद्देश्य यातायात बाधाओं को कम करके, चौराहों की संरचना में सुधार करके और सिग्नल व्यवस्था में बदलाव करके वाहनों की आवाजाही को और अधिक सुगम बनाना है।

इन चौराहों पर यातायात सुचारु करने के लिए चौराहों की संरचना को सुधारा जा रहा है और सिग्नल के समय में भी सुधार किया जाएगा। चौराहों की संरचना इस तरह से की जा रही है ताकि वाहनों को आसानी से मोड़ने और चौक पार करते समय वाहनों और पैदल यात्रियों को कम समय लगे। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

यात्री-मैत्रीपूर्ण चौक

मनपा का प्रयास है कि इस नई संरचना से यातायात तो सुगम होगा ही, साथ ही पैदल यात्री सुरक्षित रूप से चौक पार कर सकेंगे। इससे नागपुर शहर की सड़कें और अधिक ‘यात्री-मैत्रीपूर्ण’बनेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com