-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- More Research Should Be Done On Sickle Cell And Genetic Diseases Governor Appeals To Students In First Convocation Of Nagpur Aiims
Nagpur News: सिकलसेल, आनुवांशिक रोगों पर हो अधिक शोध, एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की स्टूडेंट्स से अपील
- Written By: आंचल लोखंडे
मेडिकल छात्रों को आनुवांशिक बीमारियों के साथ सिकल सेल और वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों पर भी अधिक शोध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उपचार पद्धतियां इसी दिशा में तैयार की जानी चाहिए।

सिकल सेल, आनुवांशिक रोगों पर हो अधिक शोध। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: मेडिकल छात्रों को आनुवांशिक बीमारियों के साथ-साथ सिकल सेल और वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों पर भी अधिक शोध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उपचार पद्धतियां इसी दिशा में तैयार की जानी चाहिए, ऐसी बात राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कही। वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम्स अध्यक्ष डॉ. अनंत पंढरे, कार्यकारी संचालक डॉ. प्रशांत जोशी, सांसद श्याम कुमार बर्वे, अजीत गोपछड़े, विधायक संजय मेश्राम आदि उपस्थित थे। समारोह में मेधावी छात्रों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि पहले केवल दिल्ली में ही एम्स था, लेकिन अब देश के अन्य राज्यों में एम्स की स्थापना हो गई है। दिल्ली एम्स में परिजनों के निवास की सुविधा के लिए शेल्टर हॉल भी बनाए गए हैं। एम्स की पहली पास आउट बैच का उल्लेख एक इतिहास निर्माण करना होगा। शिक्षा को रोकें नहीं, बल्कि इस क्षेत्र में सतत अध्ययन और शोध कर समाज को लाभान्वित करें।
विश्व स्तर का बने संस्थान: गडकरी
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि एम्स में हृदय, किडनी सहित अन्य अवयव प्रत्यारोपण किए जा रहे हैं। पूर्वी विदर्भ में प्रमुखता से सिकल सेल और थैलेसेमिया अधिक पाया जाता है। एम्स में इन बीमारियों के बेहतर इलाज की अपेक्षा है। बोन मेरो ट्रांसप्लांट भी किए गए हैं। मरीजों को सहूलियत दरों में इलाज के बारे में राज्य सरकार से बात करेंगे। नागपुर सहित विदर्भ की समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण की दिशा में संस्थान को कार्य करना चाहिए। जो सुविधाएं अन्यत्र नहीं मिलतीं, वे यहां उपलब्ध हो सकें। एम्स नागपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्था बने। वर्तमान में वेटरनरी साइंस में अच्छा कार्य हो रहा है। इसी तरह का कार्य एम्स में भी होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
CCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
सावधान! क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? नागपुर में चॉकलेट का लालच देकर अपहरण की कोशिश, जानें कैसे हुआ नाकाम
PM Awas Yojana 2.0: अल्पसंख्यकों और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए ‘स्वप्नपूर्ति’ योजना शुरू; बनेंगे 518 किफायती घर
रेलवे फाटक मुक्त होगा महाराष्ट्र, नागपुर में CM फडणवीस का बड़ा ऐलान; 3 साल में बनेंगे 145 ओवरब्रिज
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
एक दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता
उन्होंने कहा कि नॉलेज हमारी ताकत है। भविष्य में एम्स विश्व के लिए अभिमान बने। इसके लिए सभी को मिलकर एक दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो संदेश के माध्यम से डिग्रीधारियों को बधाई दी और समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकारी संचालक डॉ. जोशी ने संस्था की विकास रिपोर्ट प्रस्तुत की। शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. मृणाल फाटक ने संचालन किया।
डॉ. जिज्ञासा, डॉ. अभिजीत, डॉ. हिमांशु को गोल्ड
समारोह में 2018 बैच की छात्रा डॉ. जिज्ञासा जिंदल को अंतिम व्यावसायिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने तथा कम्युनिटी मेडिसिन व बालरोग शास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर डॉ. संजय पैठणकर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। डॉ. अभिजित को द्वितीय तथा डॉ. हिमांशु गजभिये को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। विविध विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर डॉ. तुषार पवार, डॉ. शिवानी, डॉ. मधुर गट्टानी, डॉ. तुषार बंसल को स्वर्ण पदक व पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में 121 एमबीबीएस और 24 एमडी, एसएस डिग्री प्रदान की गईं। कार्यक्रम में एम्स प्राध्यापक, अधिकारी, छात्र और अभिभावक उपस्थित थे।
More research should be done on sickle cell and genetic diseases governor appeals to students in first convocation of nagpur aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल: बाभुलगांव में 17 साल से अधूरी खर्डा सिंचाई परियोजना, 7 गांवों के किसान पूछ रहे..कब मिलेगा पानी?
Jul 13, 2026 | 01:28 PMCCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Jul 13, 2026 | 01:28 PMभंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक
Jul 13, 2026 | 01:21 PMसावधान! क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? नागपुर में चॉकलेट का लालच देकर अपहरण की कोशिश, जानें कैसे हुआ नाकाम
Jul 13, 2026 | 01:20 PMHealthy Breakfast: भारत के 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल
Jul 13, 2026 | 01:12 PMJosh Grisetti Death: हॉलीवुड से आई दिल दहला देने वाली खबर, 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया सुसाइड
Jul 13, 2026 | 01:10 PMमुरैना में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
Jul 13, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM












