अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
Nagpur Injured Case: नागपुर जिले के मौदा के मांगली गोसावी गांव में मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने को लेकर दो गुटों में विवाद हिंसक हो गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल।
- Written By: अंकिता पटेल
मौदा, मांगली गोसावी, शिव मंदिर, अतिक्रमण विवाद, मारपीट, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Mauda Encroachment Dispute: नागपुर जिले के मौदा पुलिस स्टेशन अंतर्गत मांगली गोसावी में 300 वर्ष पुराने हरनाथ बाबा शिव मंदिर परिसर की जगह पर स्थित अतिक्रमित झोपड़ियों को हटाने को लेकर सत्ताधारी व विरोधी गुट में झगड़ा, मारपीट हो गई। जिसमें विरोधी गुट के देवराव ठोसरे, कुंदन ठोसरे, मोरेश्वर हटवार, शिव शंकर हटवार, नैतिक हटवार, हेमराज ठोसरे व अन्य पर सत्ताधारी गुट के उपसरपंच सुषमा धांडे के पत्ति विलास धांडे व उनके परिवार के लोगों द्वारा लाठियों से हमला करके उन्हें घायल करने की शिकायत की गई। हमले में तीन लोगों के घायल होने का पता चला है। घटना के बाद क्षेत्र में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैं।
अतिक्रमण विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल
सत्ताधारी गुट की उपसरपंच सुषमा धांडे ने बताया सबसे पहले ठोसरे परिवार के लोगों ने उन पर हमला किया। वहां अतिक्रमित झोपड़पट्टी के लोगों को हटाने का प्रयास किया गया था। लेकिन यह सभी लोग गांव के ही होने की वजह वे लोग कहां रहेंगे। जब तक इन लोगों को स्थायी जगह नहीं मिलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दे कि देवराम ठोसरे व अन्य लोगों के निवेदन पर मौदा पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी डॉ. महेश बेहेकर, विस्तार अधिकारी शरद दोनोडे, वहां की सचिव रुचा जगझापे, पटवारी भावना निमजे, पुलिस पाटिल आदि अतिक्रमित जगह का निरीक्षण करने गए थे। जैसे ही अधिकारी उस जगह पर पहुंचे उतने में दोनों गुट एक दूसरे के सामने टूट पड़े व लाठी काठी से एक दूसरे पर हमला कर एक दूसरे के सदस्यों पर हमला करके घायल किया।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
अमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
यवतमाल में 73 प्रतिशत बुआई पूरी पर CIBIL स्कोर के फेर में अटका फसल ऋण, निजी कर्जदारों के भरोसे किसान
नागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ के दावे हुए हवा-हवाई; प्रमुख चौराहों पर भिखारियों का जमावड़ा, प्रशासन की अनदेखी जारी
दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज
दोनों गुटों द्वारा मौदा पुलिस स्टेशन में आकर एक दूसरे के विरोध में शिकायत की गई।
जिस पर मौदा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सारीन दुर्गे द्वारा दोनों गुटों की बातें सुनकर दोनों गुटों के लोगों पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर ACB की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: लाइसेंस रिन्यू करने के बदले 30 हजार की रिश्वत लेते चीफ इंजीनियर गिरफ्तार
जांच डीवायएसपी डॉ. संतोष गायकवाड़ के मार्गदर्शन में शुरू है। अतिक्रमण हटाने के गुट के देवराव ठोसरे, कुंदन ठोसरे आदि के सिर पर ज्यादा चोट लगी है। जिनको उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गुट ने एक दूसरे गुट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
