दानवे के बाद मनसे के देशपांडे का भी ‘कैश बम’, PWD अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
Sandeep Deshpande: महाराष्ट्र में PWD अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो मनसे नेता संदीप देशपांडे ने जारी किया। शीतकालीन सत्र में ‘कैश बम’ से सियासी बवाल और बढ़ने के आसार है।
- Written By: आंचल लोखंडे
दानवे के बाद मनसे के देशपांडे का भी 'कैश बम' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
PWD Corruption: विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक का नोटो के बंडलों के साथ कथित वीडियो वायरल किए जाने से महाराष्ट्र की सियासत पहले ही गरमा चुकी है। अब मनसे नेता संदीप देशपांडे ने भी रिश्वतखोरी का एक और वीडियो जारी कर सत्र का पारा और चढ़ा दिया है।
देशपांडे द्वारा जारी वीडियो में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की हाफकिन शाखा के एक शाखा अभियंता को घूस लेते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो सामने आते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इन ‘कैश बमों’ पर शीतकालीन सत्र में जोरदार बहस और भारी हंगामा होने की पूरी संभावना है।
अभियंता धुमाल पर गंभीर आरोप
प्रेस वार्ता में संदीप देशपांडे ने बताया कि अभियंता विनोद धुमाल को सरकार से जारी होने वाली निधि में से कमीशन लेते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महायुति सरकार में ठेकेदारों से केवल सरकारी फंड हासिल करने के लिए ही ₹2 लाख 80 हजार तक की रकम वसूली जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
मौत के मुंह से निकल आई जिंदगी! कन्हान पुल से नदी में कूदी किशोरी, दमकल टीम की तत्परता से बची जान
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
पहले केवल कार्य का एक निश्चित प्रतिशत कमीशन लिया जाता था, लेकिन अब फंड रिलीज, वर्क ऑर्डर और अंतिम बिल के लिए अलग-अलग प्रतिशत की माग की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में ‘प्रतिशत बोली’ तक लगाई जाती है।
“रोज एक नया वीडियो आएगा”-देशपांडे
देशपांडे ने चेतावनी दी कि यह तो केवल पहला वीडियो है, अब वह रोज एक वरिष्ठ अधिकारी का नया वीडियो सामने लाएंगे। उन्होंने अगले दिन भी एक वरिष्ठ अभियंता का वीडियो जारी करने की घोषणा की। उन्होंने वर्ली के विधायक आदित्य ठाकरे से मांग की कि वे इस मुद्दे को विधानमंडल में जोरदार तरीके से उठाएं।
ये भी पढ़े: विधानसभा में गूंजा रोहित आर्याा एनकाउंटर का मामला, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल, जानें क्या बोली सरकार
मनसे नेता ने यह भी कहा कि कई ठेकेदार काम पूरा करने के बाद भी पैसे न मिलने और कमीशन का दबाव बढ़ने के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि रोहित आर्य का एनकाउंटर भी इसी भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है।
