Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के दो तस्कर वाराणसी में धराए, पैंट की सिलाई में छिपाकर ले जा रहे थे 3.55 करोड़ का सोना

Gold Smuggling News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो युवक 2.215 किलो सोने के साथ पकड़े गए। आरोपी सोने को पैंट की सिलाई में छिपाकर ले जा रहे थे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 14, 2026 | 11:17 AM

वाराणसी में जब्त सोना (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold Smuggling In Rajdhani Express: धर्म की नगरी काशी इन दिनों तस्करों के रडार पर है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने दो यात्रियों के पास से 2.215 किलोग्राम सोना बरामद किया है। बरामद किए गए सोने की बाजार में कीमत लगभग 3.55 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सोने की तस्करी में अब महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है।

चेकिंग के दौरान सहम गए आरोपी

महानिरीक्षक (आईजी) रेलवे एन. कोलांची ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12423) में करोड़ों का सोना ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन रुकी, कोच बी-8 के दरवाजे पर खड़े दो युवक पुलिस को देखकर सकपका गए। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उन्हें ट्रेन से उतारकर थाने ले आई।

अफ्रीका से बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचा सोना

जांच में जो खुलासा हुआ उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के सतारा निवासी बालासो जाधव और पुणे निवासी तेजस बालासाहेब पवार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि यह सोना अफ्रीका से तस्करी कर बांग्लादेश के रास्ते भारत लाया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा बजट में बड़ा फेरबदल! प्रोफेशनल टैक्स और संपत्ति ऑडिट से बढ़ेगी आय, अब बनेगा नया मास्टरप्लान

नासिक कृषीकुंभ 2026 में दिखी भविष्य की खेती: AI, सेंसर और इलेक्ट्रिक बैल, स्मार्ट खेती की ओर कदम

वसई विरार में पानी को लेकर विवाद, नई पाइपलाइन से कनेक्शन देने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

NH-48 के लिए 910 करोड़ मंजूर, जयपुर-किशनगढ़ और महाराष्ट्र के कागल में बनेंगे हाई-टेक कॉरिडोर, गडकरी का ऐलान

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। उन्होंने सोने के 19 बिस्कुटों को अपनी पैंट की कमर वाली सिलाई के अंदर विशेष जेबें बनाकर छिपा रखा था। बालासो के पास से 10 और तेजस के पास से 9 बिस्कुट बरामद हुए।

जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां

आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह खेप पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में सौंपी गई थी। वहां से वे बस द्वारा बिहार के कटिहार पहुंचे और फिर राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुए। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग, DRI और आईबी के अधिकारियों ने भी आरोपियों से लंबी पूछताछ की है। पुलिस अब उस मुख्य हैंडलर की तलाश कर रही है जिसने यह सोना दिल्ली में डिलीवर करने के लिए दिया था।

Maharashtra youth arrested with 3 55 crore gold smuggling varanasi cantt station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 11:17 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News
  • Satara News
  • Smuggling
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.