स्मार्ट, ग्रीन और सोलर! चेकबोर्डा से जुनोना तक बनेगा 6-लेन का आधुनिक रिंग रोड, चंद्रपुर में जल्द बनेगी DPR
Chandrapur Ring Road Project: चंद्रपुर में बढ़ते हादसों पर लगेगा लगाम; चेकबोर्डा-जुनोना रिंग रोड को हरी झंडी। विधायक मुनगंटीवार की मांग पर मंत्री ने दिए संकेत। 6 लेन का बनेगा स्मार्ट रोड।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रपुर में रिंग रोड (सौजन्य-नवभारत)
Checkborda Morwa Junona Road: चंद्रपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक, हादसों की बढ़ती संख्या और औद्योगिक परिवहन के दबाव को ध्यान में रखते हुए चंद्रपुर के लिए एक अलग रिंग रोड बनाने की ठोस मांग विस में रखी गई। चेकबोर्डा-मोरवा-बाबूपेठ-जुनोना मार्ग पर चार से छह लेन का रिंग रोड विकसित किया जाना चाहिए, यह रिंग रोड स्मार्ट और हरित संकल्पना पर आधारित होना चाहिए, और सौर उर्जा का इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया गया है।
आधे घंटे की बहस के दौरान इस रिंग रोड की जरूरत पर जोर दिया गया, पीडब्ल्यूडी इस प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों की बैठक करके राज्य और केंद्र सरकारों के साथ समन्वय के साथ इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का आश्वासन शिवेंद्रसिंह राजे भोसले ने दिया। विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने इस समस्या को पूरी क्षमता से उजागर किया था।
हादसों पर नियंत्रण के लिए जरुरी सड़क
चंद्रपुर की आबादी करीब 4.79 लाख है और साक्षरता दर 89.45 प्रश है। जिले के थर्मल पावर प्लांट, सीमेंट इंडस्ट्री, कोयला खदानों और बड़े पैमाने पर माल ढुलाई की वजह से, बड़ी संख्या में भारी गाड़ियां शहर से गुजरती हैं। 2024-25 में, करीब 900 हादसों में 430 लोगों की मौत हुई और करीब 800 लोग घायल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर कार्यक्रम, युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक का विमोचन
चंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, समिति सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा PHC का किया निरीक्षण
इस साल भी हादसों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यातायात प्रबंधन के लिए रिंग रोड जरूरी है। इस रिंग रोड को मॉडर्न, ग्रीन और स्मार्ट तरीके से डेवलप किया जाए और शहर के बाहर के यातायात को डायवर्ट किया जाए, तो चंद्रपुर के भविष्य के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें – विधानसभा में गूंजा पूर्वेश की मौत का दर्द, वरोरा की जलापूर्ति कंपनी ब्लैकलिस्टेड, विधायक देवतले की बड़ी कामयाबी
6 लेन रिंग रोड बनाने की मांग
चेकबोर्डा-मोरवा बाबूपेठ-जुनोना मार्ग पर चार से छह लेन का रिंग रोड विकसित किया जाना चाहिए, यह रिंग रोड स्मार्ट और हरित संकल्पना पर आधारित होना चाहिए, और सौर उर्जा का इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया गया है।
इस प्रोजेक्ट के लिए, महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के जरिए काम शुरू किया जाना चाहिए और तीन महीने के अंदर डीपीआर तैयार किया जाना चाहिए, एक स्वतंत्र कार्यकारी अभियंता नियुक्त किया जाना चाहिए और प्रोजेक्ट के बारे में जल्द ही मुंबई में एक बैठक की मांग विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने की।
