-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Monsoon Update Yellow Alert For Konkan And Vidarbha
Maharashtra Monsoon: राज्य में थमी बारिश, कोंकण और विदर्भ के लिए येलो अलर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून अब थम गया है। राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला थम गया है। तो वहीं विदर्भ और कोंकण के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में मौसम का हाल (AI Generated Photo)
Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने कोंकण, घाट और विदर्भ के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। कोंकण के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के साथ-साथ सतारा घाट और पुणे घाटों हेतु गुरुवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इन जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के घाटों पर भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मराठवाड़ा के बीड, लातूर और नांदेड़ जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। शेष महाराष्ट्र के लिए आज ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि भारी बारिश की संभावना कम है गुरुवार को मुंबई शहर और उपनगरों में आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। बुलढाणा, अमरावती, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
नागपुर में जरी सी बारिश में हाल बेहाल
नागपुर स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जारी निर्माण कार्य के बीच अजनी स्टेशन पर सुविधाओं का भारी अभाव बना हुआ है। खासकर बारिश के मौसम में 2 प्लेटफॉर्मों पर टीन के शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को भीगना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगाया गया शेड भी सीमित क्षेत्र को ही कवर करता है जो बढ़ती भीड़ के लिहाज से पूरी तरह नाकाफी है। इससे यात्रियों को धूप और बारिश दोनों में ही असुविधा झेलनी पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
3 ट्रेनों के साथ बढ़ी यात्रियों की आवाजाही
हाल ही में नागपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 के पुनर्निर्माण कार्य के चलते 4 जुलाई से कुछ ट्रेनों का संचालन रोका गया है। इस कारण 24 अगस्त तक कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों प्रेरणा एक्सप्रेस, पुणे हमसफर एक्सप्रेस और नागपुर-कोल्हापुर एक्सप्रेस का संचालन अब अजनी स्टेशन से किया जा रहा है लेकिन इन ट्रेनों के संचालन के लिए अजनी स्टेशन पर जरूरी बुनियादी ढांचे की कमी यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा रही है।
पार्किंग की समस्या बनी मुसीबत
अजनी रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था भी बेहद खराब स्थिति में है। स्टेशन परिसर में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों को पार्क करने की कोई व्यवस्थित सुविधा नहीं है। यात्रियों को छोड़ने आने वाले परिजनों को वाहन खड़ा करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अक्सर वाहन बाहर अनियंत्रित रूप से खड़े कर दिए जाते हैं जिससे यातायात बाधित होता है और चालान की चिंता अलग सताती है।
यह भी पढ़ें – सावधान! राजस्थान में फिर बरपेगा मानसूनी कहर, IMD ने कई राज्यों को किया अलर्ट
ट्रैफिक जाम और कीचड़ से बढ़ी परेशानी
- स्टेशन के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अजनी मेट्रो स्टेशन से लेकर स्टेशन की पुलिया तक किसी प्रकार का ट्रैफिक नियंत्रण नहीं देखा जाता।
- ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी के चलते सड़क पर वाहन अनियंत्रित रूप से चलते हैं जिससे जाम लगना आम हो गया है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
- स्टेशन परिसर और आस-पास की सड़कों पर कीचड़ फैल जाता है जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को फिसलने की नौबत आ जाती है
- स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की भारी कमी है और रात्रि में अंधेरा छाया रहता है जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।
- इससे साफ होता है कि अजनी स्टेशन के विकास को लेकर संबंधित प्रशासन और नेताओं की रुचि न के बराबर है जबकि नागपुर स्टेशन के विकास पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।
Maharashtra monsoon update yellow alert for konkan and vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














