-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Imd Alert Heavy Monsoon Rain Expected In Rajasthan And Other States
सावधान! राजस्थान में फिर बरपेगा मानसूनी कहर, IMD ने कई राज्यों को किया अलर्ट
- Written By: अभिषेक सिंह
IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भी बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह ही बारिश शुरू हो गई। देश के कई अन्य राज्यों में भी गुरुवार को बारिश का अनुमान जताया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह क्रम गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को भी जारी रहेगा। वहीं, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 1 अगस्त से 5 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में कहां-कहां होगी झमाझम?
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली, बांदा, हरदोई, कानपुर, अलीगढ़, चित्रकूट, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर देहात, फतेहपुर और बिजनौर में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में हालात बिगड़ने की संभावना
31 जुलाई को बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 अगस्त 2025 से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 2 से 5 अगस्त के बीच उत्तरी और तराई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में फिर बरपेगा मानसूनी कहर
गुरुवार को राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का अनुमान जाताय गया है। मौसम विभाग ने समूचे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: देश का मौसम: आज कई राज्यों में तबाही मचाएगा मानसून, IMD ने जारी की चेतावनी
नॉर्थ-ईस्ट में असम और मेघालय में गुरुवार को भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इन दोनों ही राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।
Imd alert heavy monsoon rain expected in rajasthan and other states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














