शादी की खुशियां पल में बदलीं हादसे में, बारात में चल रही दुल्हे की कार खेत में पलटी

Wedding Car Accident : शादी की खुशियों के बीच बारात में शामिल दूल्हे की कार अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठे।
A groom’s car overturned during a wedding procession, leaving social media users stunned.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Groom Car Overturn : शादी का जश्न, गाड़ियों का काफिला और ढोल-नगाड़ों की गूंज… सब कुछ खुशियों से भरा था। लेकिन कुछ ही सेकंड में यह खुशी अफरा-तफरी में बदल गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में शामिल दूल्हे की कार अचानक अनियंत्रित हो जाती है और सड़क से उतरकर खेत में पलट जाती है। वीडियो में लंबा काफिला नजर आता है और आगे चल रही कार अचानक संतुलन खो देती है।

बारात में जा रही दुल्हे की कार पलटी

बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी कार में बैठकर शादी समारोह के लिए जा रहा था। रास्ते में किसी मोड़ या असंतुलन के कारण कार सड़क किनारे ढलान की तरफ बढ़ी और कुछ ही पलों में खेत में पलट गई।

पीछे चल रही गाड़ियां तुरंत रुक गईं और बारात में शामिल लोग घबराकर कार की ओर दौड़ पड़े। हालांकि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो ने सभी को चौंका दिया है।

नशे में ड्राइविंग की आशंका जताई

यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया, तो कुछ ने नशे में ड्राइविंग की आशंका जताई।

कई लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही का उदाहरण बताया। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जश्न के माहौल में भी सावधानी बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com