- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Grandmaster Divya Deshmukh Returned To Nagpur World Champion Welcomed At Airport
विश्व विजेता बन नागपुर लौटीं दिव्या देशमुख, ढोल-ताशे से एयरपोर्ट पर हुआ वेलकम
Divya Deshmukh : शतरंज का वर्ल्ड कप जीतकर शहर का गौरव बनी नागपुर की बेटी ‘ग्रैंडमास्टर’ दिव्या देशमुख के स्वागत के लिए नागपुरियों ने एयरपोर्ट पर पलक पावड़े बिछा दिए।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर पहुंचीं दिव्या देशमुख (सौजन्य-एक्स)
Divya Deshmukh : गुलाब के फूलों की बरसात और ढोल-ताशे के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलीं दिव्या को देख शतरंज प्रेमी खुशी से झूम उठे। स्वागत के लिए नन्हे बच्चों से लेकर बूढ़े तक पहुंचे। भविष्य में दिव्या की तरह बनने का सपना संजोए पहुंचे नन्हे बच्चों ने अपनी दिव्या दीदी को पास देखकर गर्मजोशी से हाथ हिलाकर स्वागत किया।
बाहर आकर सबसे पहले दिव्या ने अपनी दादी कमल देशमुख फिर पिता जितेंद्र देशमुख के पैर छुए। दादी ने गले में हार पहनाकर बिटिया को गले लगाया। फूलों का ताज सिर पर सजाया। महाराष्ट्र शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष परिणय फुके ने फूलों की माला पहनाई। दिव्या को देख मानो हर कोई कह रहा था- बेटी आपने माता-पिता के साथ नागपुर का भी नाम दुनिया में रोशन कर दिया। फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद बुधवार रात 9.45 बजे पहली बार नागपुर पहुंचीं ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को देखने के लिए शहर के शतरंज प्रेमी रात 8 बजे से ही गुलदस्ते व फुल लेकर एयरपोर्ट पहुंचने लगे।
दिव्या की जीत का मना जश्न
छोटे-छोटे बच्चे शतरंज बोर्ड, दिव्या के पोस्टर, मेमोरी बुक, गुब्बारे, स्वामी विवेकानंद की फोटो और हाथों में तिरंगा लेकर दिव्या की जीत का जश्न मनाते रहे। खुली जीप में बैठकर निकलीं दिव्या को एयरपोर्ट से बाहर निकलने में करीब 1 घंटा लग गया। इस दौरान वे खुशी-खुशी सभी से हाथ हिलाकर अभिवादन करती रहीं। महाराष्ट्र शतरंज संघ व जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
धंतोली-रामदासपेठ अस्पतालों पर HC सख्त, पार्किंग स्कैम पर लिया एक्शन! झूठे हलफनामें पर ACP को लगाई फटकार
Nagpur Crime: मिलने के बहाने घर पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, 15 साल की लड़की से गैंगरेप
NHAI का मास्टर प्लान: जून 2026 में शुरू होगा इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर, अप्रैल में सक्करदरा-दिघोरी का ट्रायल!
मेगा ब्लॉक: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को झटका, नागपुर आने वाली 10 प्रमुख ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Nagpur, Maharashtra: Women’s Chess World Cup champion Divya Deshmukh received a grand welcome at Nagpur Airport upon her return to India. She credited her family and first coach, Rahul Joshi, for her achievement pic.twitter.com/H2NeOEevU3 — IANS (@ians_india) July 30, 2025
इस अवसर पर दिव्या के परिजन मीडिया से कुछ भी कहने से बचते रहे। एयरपोर्ट पर मुख्य रूप से भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर, जिला खेल अधिकारी पल्लवी धात्रक, मनपा क्रीड़ा अधिकारी पीयूष अंबुलकर सहित हजारों शतरंज प्रेमी मौजूद रहे।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
लोगों की भीड़ को संभालने के लिए एयरपोर्ट पर तैनात आधा सैकड़ा से ज्यादा पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही दिव्या बाहर निकलीं, लोग उन्हें देखने और गुलदस्ता भेंट करने के लिए आगे बढ़ने लगे। इससे एक ही जगह अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। यहां से पुलिस को लोगों को हटाने में काफी समय लग गया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी दिव्या को जीत की बधाई और गुलदस्ते देते दिखाई दिए।
प्यार पाकर, स्वागत से बहुत खुश हूं : दिव्या
एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए ग्रैंडमास्टर दिव्या ने कहा कि जीत मेरे लिए एक कदम है। मैं अपनी कमजोरियों को सुधारने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। यहां इतना शानदार स्वागत पाकर मैं बहुत खुश हूं। मेरे नागपुरवासियों का यह प्यार मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
Nagpur, Maharashtra: Women’s Chess World Cup champion Divya Deshmukh, upon her return to India at Nagpur airport, says, “It feels amazing! So many people have come to welcome me, I can’t believe it. I’m very glad to see that chess is becoming so popular…” pic.twitter.com/RRGSOwlobA — IANS (@ians_india) July 30, 2025
यह महाराष्ट्र के लिए गौरव का दिन : फुके
नागपुर एयरपोर्ट पर दिव्या के साथ पूरे समय मौजूद रहे महाराष्ट्र शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष परिणय फुके ने कहा कि नागपुर व महाराष्ट्र के लिए यह ऐतिहासिक व गौरव का दिन है। दिव्या की जीत से शतरंज में नई क्रांति आएगी। भविष्य के खिलाड़ियों को दिव्या से प्रेरणा मिलेगी। आज दिव्या ने नागपुर का नाम विश्व पटल पर चमकाया है।
यह भी पढ़ें – Nagpur Violence: सोची-समझी साजिश थी महल हिंसा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
झलकियां
-दिव्या की झलक देखने के लिए मां ने अपने बेटे को कंधे पर बैठाया।
-दिव्या की मेमोरी बुक हाथों में लेकर नन्हे बच्चे ऑटोग्राफ का इंतजार करते दिखे।
-स्कूल के बच्चे शतरंज के पोस्टर के माध्यम से दिव्या को बधाई देते दिखे।
-खुशी जाहिर करने के लिए हैप्पी गुब्बारे लेकर पहुंचे शतरंज प्रेमी।
कोनेरू हम्पी को हराकर जीता खिताब
ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में 28 जुलाई को फिडे महिला विश्वकप के फाइनल में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर राउंड में मात देकर चैम्पियनशिप जीती थी। इस जीत के साथ विश्व विजेता बनने के साथ ही वह 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई। दिव्या देश की चौथी ग्रैंडमास्टर बनने के साथ ही 2026 में आयोजित होने वाले कैंडिडेट्स चैम्पियनशिप के लिए भी दिव्या ने क्वालीफाई किया।
Grandmaster divya deshmukh returned to nagpur world champion welcomed at airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पैसे से मेरा बेटा वापस नहीं आएगा’, दीपू दास की मौत खरीदने चले थे यूनुस! परिवार ने जड़ा करारा तमाचा
Feb 12, 2026 | 08:32 AMगोवा और एमपी की नकली शराब पर बड़ा प्रहार; यवतमाल-वर्धा सीमा पर कंटेनर सहित 3 वाहन पकड़े, तस्कर फरार
Feb 12, 2026 | 08:27 AMनवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो
Feb 12, 2026 | 08:23 AM80 साल के इतिहास को विदाई: साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक कल, ‘सेवा तीर्थ’ होगा PMO का नया पता
Feb 12, 2026 | 08:22 AMIND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI
Feb 12, 2026 | 08:20 AMमहाराष्ट्र में बिजली दरों पर सियासत तेज, कांग्रेस का दावा-16% तक महंगी होगी बिजली
Feb 12, 2026 | 08:18 AMचंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!
Feb 12, 2026 | 08:17 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














