- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Government Gave Financial Aid To The Victims Of Nagpur Violence
Nagpur Violence: महाराष्ट्र सरकार ने दी नागपुर हिंसा के पीड़ितों को दी सहायता राशि, मृतक के परिवार को 5 लाख मिले
नागपुर हिंसा के मामले में जिला प्रशासन ने शहर के दंगा पीड़ितों के बैंक खातों में राहत राशि हस्तांतरित करना शुरू कर दिया है। हिंसा में मारे गए इरफान अंसारी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर में हिंसा में क्षतिग्रस्त वाहनों की जांच करते अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के बाद भड़की हिंसा के पीड़ितों को राहत मिलना शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने शहर के दंगा पीड़ितों के बैंक खातों में राहत राशि हस्तांतरित करना शुरू कर दिया है। हिंसा में मारे गए इरफान अंसारी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
राज्य की महायुति सरकार ने कुल 12.15 लाख रुपए की सहायता प्रदान की है। इसमें मकान को हुए नुकसान के लिए 20,000 रुपए तथा जली हुईं दो क्रेनों के लिए 1 लाख रुपए शामिल हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ही प्रभावित लोगों के बैंक खातों में सरकारी सहायता राशि जमा करना शुरू कर दिया था।
66 वाहन हुए थे क्षतिग्रस्त
नागपुर के महल और भालदारपुरा इलाकों में हुई हिंसा में चौपहिया और दोपहिया वाहनों सहित 66 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें दोपहिया वाहनों के लिए 10,000 रुपये और चौपहिया वाहनों के लिए 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई। हिंसा के कुल 70 पीड़ितों को सरकार द्वारा सहायता प्रदान की गई।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में पशुओं की ईयर टैगिंग अनिवार्य, बिना टैग नहीं होगी खरीदी-बिक्री
अब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया
नागपुर मेट्रो फेज-2: कन्हान तक मेट्रो अब दूर नहीं! ऑटोमोटिव चौक रूट पर 68% काम पूरा, 11 स्टेशनों ने लिया आकार
SBL एनर्जी कंपनी में पुलिस का छापा! स्टॉक रजिस्टर से लेकर CCTV तक खंगाला, देखें क्या मिला?
ब्रजेशकुमार चांडक को 20,000 रुपये और शिखा अग्रवाल व हर्षल घाटे को भी उनकी दुकान को हुए नुकसान के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए। एनसीसी लिमिटेड की 2 क्रेनों में आग लगा दी गई थी। कंपनी को 1 लाख रुपए की सहायता दी गई। सरकार ने केवल एक घायल व्यक्ति को 5,000 रुपये की सहायता प्रदान की है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आरोपी के मकान को गिराने का नोटिस जारी
इधर इस मामले में पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। हिंसा और दंगे में अहेफाज अफसर खान को आरोपी बनाया गया और गणेशपेठ पुलिस में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। अब दंगे में आरोपी के भाई शाहबाज खान पर मनपा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनपा द्वारा मृत पिता के नाम पर मकान के निर्माण को अवैध करार देते हुए उसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
हालांकि कोर्ट ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। नागपुर हिंसा के मामले में बांग्लादेशी कनेक्शन भी सामने आया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन वाले एंगल से भी पुलिस जांच करी रही हैं।
Maharashtra government gave financial aid to the victims of nagpur violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














