बीएड सीईटी परीक्षा में बड़ा ‘धोखा’! सर्वर ठप होने से परीक्षा रद्द, केंद्रों पर छात्रों का भारी हंगामा
B.Ed CET Cancelled Maharashtra: तकनीकी खराबी के कारण बीएड सीईटी परीक्षा रद्द! सर्वर ठप होने से छात्र परेशान। अब 28 या 29 मार्च को दोबारा होगी परीक्षा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
बीएड परीक्षा कैंसिल (सौजन्य-नवभारत)
Technical Glitch CET Exam: विविध स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीईटी का दौर शुरू हो गया है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अगले महीने से सीईटी ली जाएगी। इन दिनों बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीईटी ली जा रही है लेकिन शुक्रवार को सेकेंड शिफ्ट के दौरान तकनीकी खराबी के चलते कई केंद्रों पर परीक्षा ही नहीं हो सकी।
छात्र सर्वर खुलने की राह देखते रहे लेकिन समयावधि पूरी होने तक निराशा ही हाथ लगी। वैनगंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किया गया है। सीईटी सेल ने परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी ‘अस्नस्फ्रा’ और ‘इडुस्पार्क’ नामक एजेंसियों को दी थी जो सॉफ्टवेयर और तकनीकी व्यवस्थाओं को संभाल रही हैं।
लेकिन ‘इडुस्पार्क’ के सर्वर से कम्प्यूटर सिस्टम को जोड़ने के बाद पूरी प्रणाली ठप हो गई जिससे परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से थी। छात्र काफी देर तक केंद्र में बैठे रहे लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं हुई। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से सभी आवश्यक भौतिक और आईटी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
चोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
इसमें कम्प्यूटर, कैमरे, फर्नीचर सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल था। इससे पहले इसी केंद्र पर एमएचसीईटी सहित कई ऑनलाइन परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। यहां तक कि 3 सप्ताह पहले ‘महाज्योति’ की परीक्षा भी इन्हीं कम्प्यूटरों पर बिना किसी बाधा के संपन्न हुई थी।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा में ‘प्रोटोकॉल’ पर संग्राम! हाई-प्रोफाइल बैठक से विपक्ष के नेता का नाम गायब, भड़के संजय महाकालकर
दोबारा ली जाएगी एग्जाम
छात्रों ने बताया कि करीब 300 छात्र परीक्षा देने आये थे। इस केंद्र के साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सीईटी सेल ने प्रभावित केंद्रों के साथ-साथ राज्य के कुछ अन्य केंद्रों पर भी परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।
छात्रों ने बताया कि सीईटी सेल की ओर मैसेज प्राप्त हुआ है जिसमें 28 या 29 मार्च को दोबारा परीक्षा लेने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि दोबारा तो परीक्षा ली जाएगी लेकिन छात्र जिस तैयारी से गये थे, सिस्टम की खराबी ने उनका मूड ऑफ कर दिया।
