- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Students Are Excited About The Mahajyoti Rally On October 5 Navbharat Maharashtras Mahasamriddhi And Social Upliftment Conference
महाज्योति रैली को लेकर छात्रों में उत्साह, 5 अक्टूबर को ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’
महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) द्वारा प्रस्तुत ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ के अवसर पर दीक्षाभूमि से 500 से अधिक छात्रों की रैली निकाली जाएगी।
- Written By: राहुल गोस्वामी

5 अक्टूबर को ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’
नागपुर: महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) द्वारा प्रस्तुत ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ के अवसर पर दीक्षाभूमि से 500 से अधिक छात्रों की रैली निकाली जाएगी। महाज्योति के साथ निकलने वाली रैली को लेकर छात्रों में उत्साह का माहौल है। इसी प्रकार 50 स्थानों से मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जाएगी और सभी दीक्षाभूमि में एकत्रित होंगे।
इस रैली में छात्र-छात्राओं के साथ लाभार्थी व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रैली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, टोपी वितरित की जाएगी। इस मौके पर विधायक और शहर के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और छात्रों का उत्साहवर्धन करेंगे। महायुति सरकार की योजनाओं के बारे में जनजागरण करेंगे।
यहां पढ़ें – नवभारत: ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’, एक मंच पर होंगे लाभार्थी व अधिकारी
सम्बंधित ख़बरें
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 18 दिनों में रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर बनी पहली हिंदी फिल्म
अनार नहीं बल्कि उसके छिलके भी हैं कीमती! कब्ज से राहत और चमकती स्किन के लिए बस ऐसे करें इस्तेमाल
Strait of Hormuz पर ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
नवभारत संपादकीय: Donald Trump के फैसले से हड़कंप, अमेरिका में बड़े सैन्य अफसरों की बर्खास्तगी
इसके साथ ही आगामी 5 अक्टूबर को सीताबर्डी स्थित विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन में ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पिछले ढाई साल में महायुति सरकार छात्रों के लिए बार्टी, सारथी, महाज्योति, लिडकॉम के जरिए कई योजनाएं लेकर आई है।

इसका मुख्य उद्देश्य इन योजनाओं को लागू करते हुए छात्रों को बड़ी राहत देना है। योजनाओं का दायरा विद्यार्थियों तक पहुंचाने, लाभार्थियों तक सफलता पहुंचाने और अन्य नये विद्यार्थियों को जोड़ना भी उद्देश्य है। कार्यक्रम का प्रायोजक महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम है। सीताबर्डी स्थित विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के बड़े हॉल में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, लाभार्थी एवं सफल विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
यहां पढ़ें – नवभारत: 5 अक्टूबर को होगा ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ पर विशेष आयोजन
इस भव्य आयोजन में बार्टी, सारथी, महाज्योति, लिडकॉम के स्टॉल होंगे। इस स्टॉल से छात्रों को महायुति सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, इसलिए छात्रों की नजर में ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ एक पायलट प्रोग्राम होने जा रहा है। इस अवसर पर एमएसआरडीसी द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जायेगी। राज्य की समृद्धि के लिए एमएसआरडीसी की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। राज्य को अग्रणी बनाने में एमएसआरडीसी की अहम भूमिका रही है। गांव-गांव एक्सप्रेस-वे और हाईवे का जाल बुनकर प्रदेश ने अग्रणी भूमिका निभाई है। वरिष्ठ अधिकारी इस पर मंथन करेंगे और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे।
पायलट कार्यक्रम
‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ में बार्टी, सारथी, लिडकॉम और महाज्योति की योजनाओं का लाभ लेकर सफल होने वाले और एक मुकाम हासिल करने वाले छात्र अपने विचार भी रखेंगे। इन योजनाओं के गुण और लाभ के बारे में वे खुद अनुभव साझा करेंगे। लाभार्थी छात्रों की सफलता की कहानियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। महायुति सरकार ने बार्टी, सारथी, लिडकॉम और महाज्योति के माध्यम से कई छात्रों के जीवन में बदलाव लाया है। इन लाभार्थियों के अनुभव, अधिकारियों से बातचीत से योजना के कई पहलू सामने आएंगे। (व्यापार प्रतिनिधि)
Students are excited about the mahajyoti rally on october 5 navbharat maharashtras mahasamriddhi and social upliftment conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 18 दिनों में रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर बनी पहली हिंदी फिल्म
Apr 06, 2026 | 07:31 AMअनार नहीं बल्कि उसके छिलके भी हैं कीमती! कब्ज से राहत और चमकती स्किन के लिए बस ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 06, 2026 | 07:31 AMStrait of Hormuz पर ट्रंप की डेडलाइन से दुनिया भर में हड़कंप, बढ़ सकती है तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
Apr 06, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: Donald Trump के फैसले से हड़कंप, अमेरिका में बड़े सैन्य अफसरों की बर्खास्तगी
Apr 06, 2026 | 07:29 AMबारामती में भावुक हुए Jay Pawar, बोले-जांच रिपोर्ट के बाद ही रखूंगा सच सामने
Apr 06, 2026 | 07:29 AMअथर्व हत्याकांड: 72 घंटे, 100 CCTV और 12 टीमें…फिर भी पुलिस के हाथ खाली; अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Apr 06, 2026 | 07:26 AMवकील नहीं अब खुद मोर्चा संभालेंगे केजरीवाल, हाई कोर्ट में जज के सामने दी ऐसी अर्जी कि मच गया हड़कंप
Apr 06, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM










