Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एलओपी का लॉलीपॉप, सरकार ने लगाया झगड़ा, कथित नियम का हवाला देकर मंजूरी रोक रखी

LOP Maharashtra: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर तकरार बढ़ गई है, जिसमें भास्कर जाधव, विजय वडेट्टीवार और सतेज पाटिल के नाम थे।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 09, 2025 | 09:00 PM

एलओपी का लॉलीपॉप, सरकार ने लगाया झगड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Winter Session: राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान सत्तारूढ़ महायुति ने पूरे विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) पद की बहस में उलझाकर संभावित हमले की धार को कुंद कर दिया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने विधायक भास्कर जाधव को विधानसभा में एलओपी बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने विधान परिषद में सतेज (बंटी) पाटिल के नाम की अनुशंसा की है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने महाविकास आघाड़ी (मविआ) के कुछ नेताओं से अनौपचारिक संपर्क कर कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार को विधानसभा तथा यूबीटी के अनिल परब को परिषद में एलओपी बनाने के लिए सहयोग की पेशकश की है।

जाधव की नाराजगी और उद्धव की पिछली घोषणा

यूबीटी में भास्कर जाधव लंबे समय से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि उन्हें उनकी निष्ठा के अनुरूप जिम्मेदारी नहीं मिली। इसी को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने मार्च 2025 के बजट सत्र में जाधव को विधानसभा में एलओपी घोषित करने की बात कही थी। मविआ ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र भी सौंपा है, लेकिन महायुति ने 10 प्रतिशत संख्या बल के कथित नियम का हवाला देकर मंजूरी रोक रखी है।

मविआ में अविश्वास बढ़ाने की रणनीति?

दूसरी ओर, वडेट्टीवार भी एलओपी पद के प्रबल इच्छुक हैं। वहीं कांग्रेस ने परिषद में सतेज पाटिल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग सभापति प्रो. राम शिंदे से की है। भाजपा की यह “गुगली” मविआ में फूट बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि वडेट्टीवार विधानसभा में एलओपी बने तो यूबीटी में जाधव और कांग्रेस में सतेज पाटिल की नाराजगी बढ़ सकती है। यह भी चर्चा है कि वडेट्टीवार के भाजपा नेताओं से अच्छे संबंध माने जाते हैं, जिसके चलते संदेह और गहरा सकता है।

शिंदे गुट की आशंकाएँ

माना जा रहा है कि भाजपा का यह प्रस्ताव शिंदे गुट की वजह से है। उनका अनुमान है कि यदि आक्रामक तेवर वाले जाधव विपक्ष के नेता बने, तो उनका मुख्य निशाना उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी के मंत्री होंगे। वहीं वडेट्टीवार के मामले में आलोचना का दायरा महायुति के तीनों घटकों में विभाजित हो जाएगा।

ये भी पढ़े: शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, तहसीलदार गणेश माली ने दिखाई सख्ती

कांग्रेस की सक्रिय पैरवी

कांग्रेस अपने पहले दिए गए प्रस्ताव पर कायम है। एक वरिष्ठ मविआ नेता ने दावा किया। “हम भास्कर जाधव और सतेज पाटिल के नाम पर एकजुट हैं। भाजपा की फूट डालने की कोशिश सफल नहीं होगी।” बीते दो दिनों में कांग्रेस के नेता विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे से दो बार मिल चुके हैं और अपनी मांग दोहरा चुके हैं।

Lop dispute mahayuti mva wadettiwar bhaskar jadhav nagpur session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 09:00 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Assembly
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन और युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश

2

शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, तहसीलदार गणेश माली ने दिखाई सख्ती

3

निम्न पेढी परियोजना के स्थलांतरण कार्य में तेजी, नागरिकों के स्थलांतरण प्रक्रिया को गति देने के जिला

4

दानवे के बाद मनसे के देशपांडे का भी ‘कैश बम’, PWD अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.