उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
Umred Murder News: उमरेड के कावरापेठ में मामूली कहासुनी के बाद फोर व्हीलर मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
- Written By: अंकिता पटेल
उमरेड हत्या,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Umred Crime News: उमरेड शहर के कावरापेठ में रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद एक मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे उमरेड शहर तथा परिसर में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जानकारी अनुसार मृतक उमरेड शहर के कावरापेठ निवासी राजकुमार मारुती पवार (51) पेशे से फोर व्हीलर मिस्त्री थे। रविवार की रात करीब 11 बजे वे अपने मित्र जमील इस्माईल शेख के साथ भोजन करने के बाद दुर्गापुर प्रायमरी स्कूल के पास स्थित पान की दुकान के पास खड़े थे।
इसी समय वहां उमरेड शहर के कावरापेठ निवासी आरोपी शोहब उर्फ जानी सईद शेख (25) पहुंचा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान राजकुमार पवार ने आरोपी को “क्या रे जानी” कहकर संबोधित किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने अपने पास मौजूद धारदार चाकू से राजकुमार पवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पवार खून से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
इस गंभीर घटना के बाद कावरापेठ इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में राजकुमार पवार को उनके मित्र जमील शेख उमरेड ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उमरेड ग्रामीण अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक और आक्रोश फैल गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
आरोपी हत्या के मामले में पहले भी सजा काट चुका
जानकारी अनुसार आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक धनाजी जलक, प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी भाग्यश्री धीरबस्सी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।
यह भी पढ़ें:-चोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की तलाश में लगातार प्रवास कर रही है। मामले की जांच उमरेड पुलिस उपनिरीक्षक किरण महागांवे कर रहे हैं, आरोपी की तलाश में उमरेड पुलिस स्टेशन की टीम तथा नागपुर ग्रामीण पुलिस की लोकल क्राइम बाव की टीम लगातार लगी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
