-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Irrigation Projects Are Also Waiting For Heavy Rains Water Level Is Less Than Last Year
सिंचाई प्रकल्पों को भी दमदार बारिश का इंतजार, बीते वर्ष की तुलना में कम है जलस्तर
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. बीते वर्ष मानसून जरूर देरी से आया था लेकिन भारी बारिश हुई थी और जिले सहित विदर्भ के सभी डेम लबालब हो गए थे लेकिन इस वर्ष जुलाई आधी बीत गई है और मूसलाधार बारिश नहीं हुई है जिसके चलते नागपुर संभाग के सिंचाई प्रकल्पों में बीते वर्ष की तुलना में पानी का स्टॉक कम हो पाया है. मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने के कारण सिटी को पानी देने वाले तोतलाडोह में 69 फीसदी और कामठी खैरी प्रकल्प में 68 फीसदी पानी का स्टॉक हुआ है. पिछले वर्ष 18 जुलाई को तोतलाडोह में 79 फीसदी पानी का स्टॉक हो गया था जो इस वर्ष 10 फीसदी कम है. अगर आने वाले समय में दमदार बारिश नहीं हुई तो इस वर्ष गर्मी में पानी की किल्लत भी हो सकती है. प्रकल्पों को भी दमदार बारिश का इंतजार है.
वड़गांव में केवल 37 प्रतिशत पानी
वेणा नदी पर वड़गांव डेम में केवल 37 फीसदी पानी का स्टॉक है जो बीते वर्ष इसी तारीख को 70 फीसदी था. खिंडसी में 66, नांद में 40 प्रतिशत ही पानी भर पाया है. गोंदिया जिले की बात करें तो वहां इटियाडोह में 58 और पुजारी टोला डेम में केवल 33 फीसदी पानी जमा हुआ है. चंद्रपुर का ईरई भी 32 फीसदी ही भरा है. वर्धा जिले में बोर व लोवर वर्धा-1 दोनों ही प्रकल्पों में जलस्तर क्षमता से काफी नीचे हैं. पूर्व विदर्भ में केवल गड़चिरोली जिले के दिना प्रकल्प व चंद्रपुर का असोलामेंढा प्रकल्प ही फिलहाल ओवरफ्लो होने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी गई है.
गोसीखुर्द भी बढ़ा रहा चिंता
विदर्भ में सिंचाई की दृष्टि से महत्वपूर्ण गोसीखुर्द प्रकल्प में क्षमता का 35 फीसदी ही स्टॉक है. 18 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार डेम में 262 दलघमी पानी है. किसानों को सिंचाई के लिए यहां से पानी दिया जाता है. फिलहाल डेम के 21 दरवाजों से प्रति सेकंड 2256 घनमीटर पानी छोड़ा जा रहा है. अगर दमदार बारिश इस क्षेत्र में नहीं हुई तो स्टॉक और कम होता जाएगा और आगामी वर्ष में किसानों की चिंता बढ़ेगी.
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Irrigation projects are also waiting for heavy rains water level is less than last year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














