- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Illegal Mining Is Happening From Surajgarh First Go To The Department Then Come To The High Court
सूरजगढ़ से हो रहा अवैध उत्खनन, पहले विभाग में जाए, फिर आए हाई कोर्ट
अदालत ने आदेश में कहा कि यदि संबंधित विभाग के पास मसला रखने के बाद भी हल नहीं किया जाता है तो याचिकाकर्ता को अगला कदम उठाने की स्वतंत्रता है
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. सूरजगढ़ में अवैध उत्खनन का मामला हाल ही में हुए शीत सत्र के दौरान विधानसभा में भी जमकर गरमाया रहा. अब इसी मुद्दे को लेकर प्रकृति फाउंडेशन की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई जिसमें राज्य सरकार के साथ हुए समझौते का उल्लंघन होने का हवाला देते हुए प्रशासन को आदेश जारी करने का अनुरोध अदालत से किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने संबंधित प्राधिकरण के पास सर्वप्रथम इस मामले को नहीं उठाए जाने का हवाला देते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. याचिकाकर्ता की ओर से याचिका में बताया गया कि राज्य सरकार के माध्यम से जिओलॉजी एंड माइनिंग संचालक और कम्पनी के बीच उत्खनन को लेकर समझौता हुआ था. इसी समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर उद्योगों को लोह खनिज की बिक्री की जा रही है.
विदर्भ के उद्योगों को देना है लोह खनिज
याचिकाकर्ता ने याचिका में बताया कि समझौते की शर्तों के अनुसार जो भी अतिरिक्त उत्खनन हो रहा है उसे सर्वप्रथम विदर्भ के उद्योगों को देना है. वह भी वाजिब दामों पर लोह खनिज उपलब्ध कराना है. अत: उत्खनन के लिए आवंटित की गई लीज के अनुसार लोह खनिज के बिक्री पर नियंत्रण रखने के आदेश कम्पनी को देने का अनुरोध अदालत से किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से जनहित में जो आपत्ति जताई गई उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष नहीं रखा गया है. सर्वप्रथम उद्योग व उत्खनन विभाग के पास इस मसले को रखा जाना चाहिए था.
…तो फिर अगला कदम
अदालत ने आदेश में कहा कि यदि संबंधित विभाग के पास मसला रखने के बाद भी हल नहीं किया जाता है तो याचिकाकर्ता को अगला कदम उठाने की स्वतंत्रता है. किंतु इस स्तर पर फिलहाल याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं दी जा सकती है. याचिकाकर्ता सर्वप्रथम इस बात की ओर संबंधित विभाग का ध्यानाकर्षित करें. यदि संबंधित अधिकारी कुछ न करें तो कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है. यदि याचिकाकर्ता की ओर से विभाग के पास इस अर्जी दायर की जाती है तो अर्जी पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश भी अदालत ने जारी किए. उल्लेखनीय है कि शीत सत्र के दौरान भी विधानसभा में इस मसले पर चर्चा के दौरान विधायकों द्वारा आपत्ति जताई गई थी. अधिक उत्खनन होने पर सरकार का भी ध्यानाकर्षित किया गया था.
सम्बंधित ख़बरें
AIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब
Nagpur Nala Safai: मानसून से पहले एक्शन में महापौर, सफाई के आंकड़ों ने प्रशासन की खोली पोल; जानें पूरा सच
नागपुर मनपा में हलचल: 2 मार्च को स्थायी और परिवहन समिति के सभापति का होगा चुनाव, जानें पूरी प्रक्रिया
नागपुर में ‘बुलेट’ से गांजा तस्करी, ग्रामीण पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा, 12 किलो माल बरामद
Illegal mining is happening from surajgarh first go to the department then come to the high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 मार्च को चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक, कई लोकल रहेंगी प्रभावित
Feb 28, 2026 | 10:36 AMपाकिस्तान पर भारी पड़े तालिबानी! सेना के ठिकानों पर ड्रोन अटैक, सबूत के तौर पर जारी किया VIDEO
Feb 28, 2026 | 10:35 AMकम खर्च में प्रोफेशनल फोटो और डिजाइन तैयार, Google का Nano Banana 2 करेगा कमाल, बदलेगी क्रिएटिव दुनिया
Feb 28, 2026 | 10:32 AMक्या है HPV वैक्सीन? PM Modi आज करेंगे लॉन्च, जानिए क्यों मानी जा रही बड़ी हेल्थ पहल
Feb 28, 2026 | 10:31 AMबेस्ट का बड़ा फैसला: मुंबई में 1 मार्च से 7 रूट पर BEST की AC बसें, गर्मी में मिलेगा कूल सफर
Feb 28, 2026 | 10:26 AMबजट सत्र में हड़कंप: आईएएस एम. देवेंद्र सिंह निलंबित, मंत्री पंकजा मुंडे को ब्रीफिंग न देने का आरोप
Feb 28, 2026 | 10:04 AMबंगाली सिनेमा से पश्चिम बंगाल के सियासी सफर तक…कौन हैं कोयल मल्लिक जिन्हें राज्यसभा भेजना चाहती हैं ममता?
Feb 28, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














