-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Illegal Liquor Sale Curbed In Parshivni Gram Rakshak Dal Will Formed Panchayats
पारशिवनी में अवैध शराब बिक्री पर लगेगी लगाम, पंचायतों में बनेगा ग्राम रक्षक दल
- Written By: प्रिया जैस
Parshivni News: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील के अंतर्गत 50 ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त की आमसभा में ग्राम रक्षक दल की स्थापना होने जा रही है। इसका लक्ष्य और इसे बनाने का क्या कारण हैं, यहां जानिए।

अवैध शराब बिक्री पर सरपंच विनोद इनवाते (सौजन्य-सोशल मीडिया, नवभारत)
Parshivni News: तहसील के अंतर्गत 50 ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त की आमसभा में ग्राम रक्षक दल की स्थापना होने जा रही है। इससे क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री से लेकर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले नागरिकों पर ग्राम रक्षक दल के सदस्यों की पैनी निगाह रहने वाली हैं। पारशिवनी तहसील के तहत ग्रामीण अंचल से लेकर अर्ध शहरी ग्राम पंचायतों में ग्राम रक्षक दल की स्थापना करने का आदेश राज्य उत्पादन शुल्क मुंबई द्वारा दिया गया है।
इस आदेश के आधार पर पारशिवनी दुय्यम निरीक्षक ड 2 की सुनयना वाघमारे द्वारा सभी ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के अनुसार आने वाली 15 अगस्त को ग्राम पंचायत में आम सभा का आयोजन होने वाला है। इस आमसभा या महिलाओं की विशेष सभा में ग्राम रक्षक दल की स्थापना करने को लेकर कहा गया है।
अवैध शराब पीकर उत्पात
इस ग्राम रक्षक दल द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से बनने वाली शराब, अवैध शराब की बिक्री, शराब पीकर उत्पात मचाना, शराब पीकर महिलाओं के खिलाफ अनुचित व्यवहार करने आदि घटनाओं पर नजर रखने इस दल का गठन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अर्ध शहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों को छोड़कर ग्रामीण अंचल की ग्राम पंचायतों में महुआ फूल की शराब बनाकर बेचने एवं पीने का चलन अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
खुद का जनरेटर, खुद का डीजल फिर भी महावितरण को दो टैक्स! नागपुर में होटल संचालकों का फूटा गुस्सा
नागपुर पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार: हफ्ते में दूसरी घटना, 16 घंटे की मशक्कत के बाद दबोचा गया बदमाश
नागपुर की सड़कों पर घूम रहे बाइक सवार लुटेरे; सक्करदरा, हुडकेश्वर और बेलतरोड़ी में 3 महिलाओं को बनाया शिकार
यह भी पढ़ें – कृषि प्रधान देश में उपेक्षित किसान, नागपुर जिले में यूरिया की भारी किल्लत
इस क्षेत्र में विभाग कैसे ग्राम रक्षक दल का गठन करेगा, यह समय ही बता सकेगा। ज्ञात हो कि एक ओर आबकारी विभाग द्वारा 15 अगस्त की आम सभा में ग्राम रक्षक दल बनाने को लेकर नोटिस दिया गया है जबकि राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त को होने वाली आम सभा को पहले ही रद्द किया जा चुका है।
ग्राम रक्षक दल की रक्षा कौन करेगा – सरपंच
ग्राम रक्षक दल के गठन को लेकर आबकरी विभाग द्वारा दिए गए नोटिस पर टेकाड़ी कोयला खदान के सरपंच विनोद इनवाते ने कहा कि शराब बिक्री या सेवन करने को लेकर गठित होने वाले ग्राम रक्षक दल में गांव के ही नागरिकों का समावेश होगा। ऐसे में गांव स्तर पर मनमुटाव होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जबकि ग्राम रक्षक दल के किसी सदस्य पर यदि असमाजिक तत्वों द्वारा हमला होता है तो उनकी रक्षा कौन करेगा।
Illegal liquor sale curbed in parshivni gram rakshak dal will formed panchayats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
Aug 02, 2026 | 05:30 PMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Aug 02, 2026 | 05:21 PMकहां छिपे हैं मोजतबा खामेनेई? 150 दिनों से नहीं मिल रहा है कोई सुराग, मोसाद और CIA का बढ़ा सिरदर्द
Aug 02, 2026 | 05:21 PMखुद का जनरेटर, खुद का डीजल फिर भी महावितरण को दो टैक्स! नागपुर में होटल संचालकों का फूटा गुस्सा
Aug 02, 2026 | 05:16 PMइलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा- महिला कैदियों को खुली जेल से बाहर रखना अस्वीकार्य
Aug 02, 2026 | 05:15 PMमुंबई में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड! जुलाई में 13,617 संपत्तियों का पंजीकरण, मिली ₹1,223 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी
Aug 02, 2026 | 05:14 PMPoK में आखिर क्यों भड़का जनता का गुस्सा? अमेरिकी रिपोर्ट ने पाकिस्तान के दावों की खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
Aug 02, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM












