Vidarbha Weather: नागपुर में ओलों और बारिश की बड़ी चेतावनी, अकोला समेत 7 जिलों में पारा 41 डिग्री के पार

Nagpur Weather Forecast March: नागपुर में 39.4°C और विदर्भ के 7 जिलों में पारा 40 के पार। 15 से 19 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट। किसानों के लिए चेतावनी जारी।
Nagpur temperature nears 40°C while Vidarbha crosses 41°C. Met department predicts rain and thunderstorms from March 15-19. Farmers advised to stay alert.
विदर्भ में बारिश का अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hailstorm Alert Vidarbha: नागपुर में चढ़ते पारा के साथ ही अब बदली-बारिश का मौसम भी बन रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 से 19 मार्च तक रोज ही सिटी सहित जिले के 1-2 स्थानों पर तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तापमान में कुछ कमी भी आएगी।

हालांकि शुक्रवार को सिटी में सुबह से ही तेज धूप रही जिसके चलते पारा भी 40 डिसे के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 39.4 डिसे दर्ज किया जो औसत से 3.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.1 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री कम रहा।

कृषि विभाग ने भी मौसम विभाग के हवाले किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। 17 से 20 मार्च के दौरान विदर्भ भर में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी सहित जिले में 15, 16 और 18 मार्च को 1-2 स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं 19 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिसे और न्यूनतम तापमान के 18 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

7 जिलों में 40 के पार हुआ तापमान

विदर्भ भर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 7 जिलों में अधिकतम तापमान 40 व उससे अधिक दर्ज किया गया। अकोला का तापमान 41.5 डिसे, अमरावती 41.8, ब्रम्हपुरी 41.4, चंद्रपुर 40.0, वर्धा 40.6, वाशिम 40.5 और यवतमाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिसे दर्ज किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com