-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hudkeshwar Gutter Line Not Reached In Many Settlements Still Lack Of Basic Facilities
हुडकेश्वर: कई बस्तियों में नहीं पहुंची गटर लाइन, मूलभूत सुविधाओं का अब भी अभाव
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. एक ओर सिटी में विकास की गंगा बहाई जा रही है तो दूसरी ओर कई इलाकों में अब भी मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं. नागरिकों द्वारा आंदोलन करने और प्रशासन से कई बार मांग करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है. हुडकेश्वर क्षेत्र की कई बस्तियों में अब तक गटर लाइन नहीं पहुंची है. लोगों को अब भी सेप्टिक टैंक पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. सेप्टिक टैंक की वजह से क्षेत्र में कुओं का पानी दूषित हो रहा है. मनपा प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने का ही नतीजा है कि सिटी में शामिल होने के बाद भी विकास की गति धीमी पड़ी हुई है.
करीब 7 वर्ष पहले हुडकेश्वर-नरसाला क्षेत्र मनपा की सीमा में शामिल किया गया. उम्मीद थी कि विकास को गति मिलेगी लेकिन अब भी कई बस्तियों में सुविधाओं का अभाव है. सड़कों का निर्माण जिस गति से होना चाहिए, नहीं हो रहा है. एक बार सड़क बन जाए तो फिर वर्षों तक मरम्मत नहीं होती. हुडकेश्वर की कई बस्तियों में अब भी गटर और ड्रेनेज लाइन नहीं बिछाई गई. बारिश के दिनों में सड़कों पर बहता पानी या तो लोगों के घरों में घुसता है या फिर खाली प्लाट में जमा हो जाता है. इतना जरूर है कि पिपला ग्राम पंचायत क्षेत्र की बस्तियों में गटर लाइन बिछाई गई है.
सेप्टिक टैंक के भरोसे व्यवस्था
गटर लाइन नहीं होने से लोगों के घरों में सेप्टिक टैंक हैं. बारिश के दिनों में सेप्टिक टैंक पानी से लबालब भर जाते हैं. इस हालत में हर वर्ष सेप्टिक टैंक को खाली कराने का खर्च वहन करना पड़ रहा है. सेप्टिक टैंक की वजह से कुओं का पानी दूषित हो रहा है. नल लाइन तो पहुंच गई है लेकिन गटर लाइन नहीं होने से लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ. बताया जाता है कि हुडकेश्वर-नरसाला विकास योजना के तहत गटर लाइन के लिए करीब 150 करोड़ की प्रस्ताव तैयार किया गया था. मंत्रालय में फाइल को अंतिम मंजूरी से पहले राज्य में सत्ता बदल गई. तब से लेकर अब तक गटर लाइन की योजना धूल खा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
जनप्रतिनिधियों का उदासीन रवैया
जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों का उदासीन रवैया रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव तक हुडकेश्वर-नरसाला कामठी विधानसभा क्षेत्र में शामिल था लेकिन मनपा चुनाव में सिटी में शामिल हो गया. पार्षदों द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं देने और प्रशासन पर दबाव नहीं बनाने का ही नतीजा है कि अब तक गटर लाइन की अटकी पड़ी है. क्षेत्र के विधायक का भी इस ओर ध्यान नहीं है. यही वजह है कि दो वर्ष में एक बार भी इस मुद्दे को नहीं उठाया गया. अब कुछ दिनों बाद मनपा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि पार्षदों का जनता के बीच संपर्क शुरू हो गया है लेकिन नागरिक पुराने वादों की याद दिला रहे हैं.
Hudkeshwar gutter line not reached in many settlements still lack of basic facilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की 50 Kg खेप जब्त, व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना
Jul 10, 2026 | 08:42 PM‘बदलते भारत के साथ तेजी से बदल रहा MP’, CM मोहन यादव ने किया ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन; कही बड़ी बात
Jul 10, 2026 | 08:40 PMरामटेक ट्रस्ट में नेताओं को रखा तो अयोध्या से भी बड़ा विवाद होगा, जयंत पाटिल की सरकार को दोटूक चेतावनी
Jul 10, 2026 | 08:35 PMराघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स का खास तोहफा, ‘द पैराडाइज’ से जारी हुआ ‘विक्रम मालिक’ का नया पोस्टर
Jul 10, 2026 | 08:32 PMSIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
Jul 10, 2026 | 08:29 PM3 साल बाद X पर लौटे Mark Zuckerberg, AI मॉडल Muse Spark 1.1 लॉन्च करते ही मिला Elon Musk की टीम से खास ऑफर
Jul 10, 2026 | 08:25 PMमात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














