- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 3 Cricketers Attacked On Coach 20 Stitches On Head And Fractured Shoulder
सिर पर लगे 20 टांके और कंधा टूटा…टीम में सेलेक्ट नहीं करने पर 3 क्रिकेटरों ने कोच पर किया हमला
CAP U-19 Coach: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर तीन खिलाड़ियों ने जान से मारने के इरादे उनपर हमला किया। तीनों खिलाड़ियों ने बल्ला से मारकर सिर फाड़ दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एस. वेंकटरमन (फोटो-सोशल मीडिया)
20 Stitches On Head And Fractured Shoulder: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 हेड कोच एस. वेंकटरमन के साथ तीन स्थानीय खिलाड़ियों ने मारपीट की। तीनों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। यह यह घटना 8 दिसंबर की सुबह CAP कॉम्प्लेक्स में इंडोर नेट के दौरान हुई। इस दौरान उन्हें बहुत चोट आई है और माथे पर 20 से ज्यादा टांके लगे हैं।
तीनों खिलाड़ियों ने वेंकटरमन को इतना मारा की उनका सिर फट गया। कंधे में गहरी चोट और कंधा फ्रैक्चर हो गया। ऐसा पता चला है कि उनके माथे पर 20 टांके लगे हैं। जबकि पूरे शरीर में चोटे आई है। सेडारापेट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एस. राजेश ने कहा कि अभियुक्त खिलाड़ी फरार हैं और उन्हें जल्द पकड़ने की कोशिश जारी है।
इन खिलाड़ियों पर कोच ने लगाया आरोप
वेंकटरमन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तीन क्रिकेटरों कार्तिकेन, अरविंदराज और संतोष कुमार ने उन्हें मारने के इरादे से उनपर हमला किया। उन्होंने कहा कि तीनों ने पहले गालियां दी और उसके बाद बल्ले से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमला भरथिदासन पुडुचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सेक्रेटरी जी. चंद्रन के कहने पर किया गया। वेंकटरमन ने कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम में चुने न जाने को लेकर नाराज खिलाड़ियों को समझाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चौका बचाने के चक्कर में ब्लेयर टिकनर हुए चोटिल; ले जाना पड़ा अस्पताल
हालांकि, पुडुचेरी क्रिकेटर्स फोरम के अध्यक्ष सेंथिल कुमारन ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वेंकटरमन के खिलाफ कई पुराने मामले हैं और वह अक्सर स्थानीय क्रिकेटरों के साथ बदतमीजी करते हैं। कुमारन ने यह भी कहा कि चंद्रन के खिलाफ वेंकटरमन की दुश्मनी सार्वजनिक है और कई बार हमने उनकी शिकायत बीसीसीआई से की है।
CAP में भ्रष्टाचार का खुलासा
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के एक दिन बाद यह घटना उजागर हुई, जिसमें पता चला कि CAP के अंदर पुडुचेरी में जन्मे क्रिकेटरों के लिए मौके कम किए जा रहे थे, जबकि कुछ “बाहर के खिलाड़ियों” को नकली दस्तावेज़ों के सहारे लोकल बताया जा रहा था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2021 के बाद केवल पांच पुडुचेरी में जन्मे खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में खेला है।
BCCI करेगी जांच
इस पर BCCI ने संज्ञान लिया है। सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आरोपों में गंभीर मुद्दे हैं और बोर्ड इनकी जांच जल्द ही करेगा। इस बीच, मारपीट मामले पर CAP ने कोई टिप्पणी नहीं की। CAP के CEO राजू मेथा ने हालांकि एसोसिएशन के कामकाज का बचाव किया और कहा कि सभी खिलाड़ी BCCI के नियमों का पालन करते हैं और भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस अपनाया जाता है।
3 cricketers attacked on coach 20 stitches on head and fractured shoulder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














