नागपुर में आज ‘हिंद की चादर’ का विराट समागम, UP के सीएम योगी, फडणवीस और गडकरी होंगे शामिल
Hind Ki Chadar Event: नागपुर में गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आज विराट समागम। योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी सहित कई साधु संत होंगे उपस्थित।
- Written By: प्रिया जैस
हिंद की चादर (सौजन्य-नवभारत)
Yogi Adityanath in Nagpur: अपने बलिदान से धर्म के तत्वों की रक्षा करने वाले और मानवता के लिए धर्म के प्रति निष्ठा का मूल मंत्र देने वाले ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के अवसर पर शहर में आयोजित महासत्संग की व्यापक तैयारी पूरी हो चुकी है।
इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल और अन्य राज्य मंत्रियों सहित साधु-संत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
सभा को संबोधित करेंगे
कार्यक्रम आज रविवार को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम, कीर्तन और प्रवचन होंगे, मुख्य समारोह अपरान्ह 3 बजे से 4:45 बजे के बीच आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य मान्यवर संबोधित करेंगे। नागपुर के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन को लेकर सिख समुदाय, सिंधी समाज, बंजारा समाज, सिकलगार, लबाना, मोहयाल समाज और अन्य समुदायों में उत्साह का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
महाराजस्व शिविर अभियान: 6 दिनों में 3,436 महिलाएं बनीं महिला किसान, नागपुर संभाग अव्वल
महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले! जिलों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंबई लोकल को मिला बूस्टर, देखें पूरी लिस्ट
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
सेवा करने स्वेच्छा से दर्ज कराया नाम
महाराष्ट्र के सभी हिस्सों से प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए, सिख समुदाय के साथ-साथ नागपुर के लोग भी सेवाभाव से अपना योगदान देने के लिए आगे आए है। सयोजन समिति के पास परिसर की सफाई से लेकर जुताघर तक की सेवा के लिए लोगों ने स्वेच्छा से अपने नाम दर्ज कराए है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर! नागपुर टॉप पर, गोंदिया, भंडारा और यवतमाल में भी पारा लुढ़का
जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटणकर ने भरोसा जताया कि स्वयं-अनुशासन और सेवाभाव का यह अद्भुत संगम देखने को मिलेगा कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
